फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sangat darshan programme, cm parkash singh badal, punjab cm badal, punjab govt

पंजाब का माहौल बिगाड़ने में लगी हैं समाज विरोधी शक्तियां: बादल

Sat, 02 Jul 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
sangat darshan programme, cm parkash singh badal, punjab cm badal, punjab govt
पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल का संगत दर्शन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कुछ समाज विरोधी शक्तियां राज्य की शांति को भंग करने के लिए घात लगाए बैठी हैं। इनसे लोगों को चौकस रहना बहुत जरूरी है। शुक्रवार को हलका दिड़बा में संगत दर्शन के दौरान सीएम बादल ने कहा कि पंजाबियों को राज्य में शांति स्थापित करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ साल में अमन शांति, सद्भावना और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की हर संभव कोशिश की है।
विज्ञापन


राज्य में चौतरफा विकास को मिली गति से समाज विरोधी शक्तियां तिलमिला गईं हैं और राज्य में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिशें कर रही हैं। किसी क्षेत्र के विकास के लिए अमन शांति बहुत जरूरी है इसलिए प्रदेश सरकार ने इसे अपना अहम मुद्दा बनाया है और इसे भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सूबे का पानी छीनने का हर यत्न किया है और अब आम आदमी पार्टी ने भी पानी के मुद्दे पर पंजाब से धोखा किया है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर पंजाब के पक्ष का विरोध किया है।
विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा बरगाडी की घटनाओं के बारे में रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई करने संबंधी पूछे सवाल का जवाब देते सीएम बादल ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह रिपोर्ट नहीं देखी। इसके प्राप्त होने के बाद इसका अध्ययन किया जाएगा और सिफारिशों पर अमल में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक और सवाल का जवाब देते हुए बाद ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान नौजवानों को खुद नौकरियों से वंचित रखा और लंबा समय भर्ती पर पाबंदी लगाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह किस आधार पर नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। यह सिर्फ नौजवानों को गुमराह करने की कैप्टन की नाकाम कोशिश है। इस मौके पर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, मुख्य संसदीय सचिव बलवीर सिंह घुन्नस, प्रकाश चंद गर्ग, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह कांझला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डा. एस करुणा राजू, शिअद के जिलाध्यक्ष तेजा सिंह कमालपुर, गुरबचन सिंह बची, रविंदर सिंह चीमा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed