{"_id":"69504eee8625eff1e20db9b1","slug":"sandhu-fc-and-st-stephens-fc-in-the-final-chandigarh-news-c-16-pkl1049-908330-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संधू एफसी और सेंट स्टीफंस एफसी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संधू एफसी और सेंट स्टीफंस एफसी फाइनल में
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग फॉर स्टेट चैम्पियनशिप (अंडर-15 बॉयज) में संधू एफसी और सेंट स्टीफंस एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं सेमीफाइनल में हार के साथ बेनियन ट्री एफसी और सेंट जोंस एफसी का सफर समाप्त हो गया।
सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में सेंट स्टीफंस एफसी ने बेनियन ट्री एफसी को 2-0 से मात दी। मुकाबले के शुरुआती 20 मिनट बेहद रोमांचक रहे, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। 23वें मिनट में नितिन ने सेंट स्टीफंस के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद 45वें मिनट में अरमान ने दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की और फाइनल में जगह पक्की की।
दूसरा सेमीफाइनल संधू एफसी और सेंट जोंस एफसी के बीच खेला गया। जिसमें संधू एफसी ने कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज की। मैच के पहले 25 मिनट दोनों टीमों के बीच बराबरी का संघर्ष देखने को मिला। 29वें मिनट में यश द्वारा किए गए गोल ने संधू एफसी को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
अंडर-13 में भी संधू एफसी सेमीफाइनल में
अंडर-13 कैटेगरी में भी संधू एफसी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए टीम ने टॉप-4 में प्रवेश किया। संधू एफसी का सेमीफाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को हिमालयन एफसी से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में विवेक एफसी और सैफ्रन एरोज एफसी आमने-सामने होंगे।