फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh star footballer Sandesh Jhingan join Croatia top football club HNK Sibenik 

उपलब्धि: चंडीगढ़ के स्टार फुटबॉलर संदेश झिंगन की ऊंची छलांग, क्रोएशिया के शीर्ष फुटबॉल क्लब से जुड़े  

Thu, 19 Aug 2021 02:05 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

संदेश झिंगन को पिछले महीने ही एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 का अवार्ड मिला था। यह पहली बार था जब किसी सेंट्रल डिफेंडर खिलाड़ी को इस खिताब से नवाजा गया। इससे पहले वर्ष 2014 में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Chandigarh star footballer Sandesh Jhingan join Croatia top football club HNK Sibenik 
संदेश झिंगन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी संदेश झिंगन एटीके मोहन बागान को छोड़कर क्रोएशिया के शीर्ष फुटबॉल क्लब एचएनके सिबेनिक से जुड़ गए हैं। इसके साथ ही वह क्रोएशिया की शीर्ष फुटबॉल लीग परवा एचएनएल में खेलने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। झिंगन क्रोएशिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने रविवार को हरवात्स्की ड्रेगोवोलयेक के खिलाफ एचएनके सिबेनिक टीम का घरेलू फुटबॉल का मुकाबला देखा, जिसमें उनकी टीम ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


एचएनके सिबेनिक के सीईओ फ्रांसिस्को कारडोना ने संदेश झिंगन की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होने कहा कि झिंगन को भारत की फुटबॉल लीग और विदेशों में भी खेलते हुए देखा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि काबलियत के दम पर वह टीम का महत्वपूर्ण सदस्य बन सकते हैं।
विज्ञापन



झिंगन बोले- एचएनके सिबेनिक से मैदान में उतरने के लिए बेताब
28 वर्ष के बेहतरीन डिफेंडर संदेश झिंगन ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे करियर के ऐसे चरण में हैं, जहां शीर्ष स्तर पर खुद को परख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप में खेलने की इच्छा शुरू से ही रही। अब इस मौके पर वे भुनाना चाहते हैं। झिंगन ने एचएनके सिबेनिक के मुख्य कोच मारियो रोसास और प्रबंधन को टीम से जोड़ने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नए क्लब से खेलने और पहले मैच में मैदान पर उतरने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिंगन को मिल चुका है फुटबॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड
संदेश झिंगन को पिछले महीने ही एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 का अवार्ड मिला था। यह पहली बार था जब किसी सेंट्रल डिफेंडर खिलाड़ी को इस खिताब से नवाजा गया। इससे पहले वर्ष 2014 में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिल चुका है। वर्ष 2020 में फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड पा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में अंडर- 23 टीम में जगह बनाई और वर्ष 2015 में भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed