{"_id":"644d7eb3158f659a2909c737","slug":"sandeep-singhs-petition-will-now-be-heard-on-may-1-chandigarh-news-c-16-sml1026-127879-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संदीप सिंह की याचिका पर अब एक मई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संदीप सिंह की याचिका पर अब एक मई को होगी सुनवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को लेकर दायर याचिका पर शनिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान संदीप सिंह की ओर जवाब दाखिल किया जाना था लेकिन सिविल जज तेजप्रताप सिंह रंधावा के छुट्टी पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।अब याचिका पर सुनवाई एक मई को होगी। महिला कोच के वकील ने अदालत से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई का प्रावधान लागू किया जाए। संदीप सिंह के मामले की भी जल्द सुनवाई प्रक्रिया जारी की जाए। जिसे अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान पेशी के दौरान नोट कर लिया था।
क्या है मामला
जूनियर महिला कोच की ओर से छेड़छाड़ की शिकायत पर 31 दिसंबर 2022 को हरियाणा के मंत्री व पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। महिला कोच का आरोप है कि संदीप सिंह ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उसने बचने की कोशिश की लेकिन संदीप सिंह ने परेशान करना जारी रखा। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित की गई है। एसआईटी मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी है। महिला कोच के सबूतों से संदीप सिंह के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।