फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sand Mining mafia active in Zirakpur

ग्राउंड रिपोर्ट: जीरकपुर में रात तो छोड़िए अब तो दिन दहाड़े चल रहा खनन

Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, जीरकपुर
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Sand Mining mafia active in Zirakpur
Sand Mining
रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह अब रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिनदहाड़े खनन कर रहे हैं। साथ ही पुलिस विभाग में उनके संपर्क इतने मजबूत हैं कि पुलिस के आने के पहले ही उनको सूचना मिल जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस महज खानापूर्ति करके चली जाती और खनन माफिया अपने रेत और ग्रेवल्स से भरे वाहन लेकर आराम से निकल जाते हैं। ऐसा ही बुधवार को भी देखने को मिला। जब बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-23 और 24 पंचकूला के रास्तों से पोकलेन, जेसीबी और भारी संख्या में टिप्परों की एक टीम गांव किशनपुरा के पिछली ओर स्थित गोल्डन फोरेस्ट की जमीन पर पहुंच गई। कुछ ही घंटों में पोकलेन मशीनों से कई फुट नीचे तक जमीन खोद दी। इसके बाद जेसीबी ने ग्रेवल्स के साथ रेत उठाया और टिप्परों में भरना शुरू कर दिया। गांव सनोली स्थित हनुमान मंदिर से गुजर रहे एक राहगीर ने ग्रेवल्स से भरे टिप्परों को जाते हुए देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस रेत माफिया को भागने का देती है पूरा मौका
राहगीर ने पुलिस को दोपहर डेढ़ बजे सूचना दी थी। लेकिन वह तीन बजे मौके पर पहुंची। वह भी गांव नगला में बनी चर्च के पास। जबकि अवैध माइनिंग का गोरखधंधा गांव किशनपुरा के पिछली तरफ बीड़ पीरमुछल्ला में स्थित गोल्डन फोरेस्ट की 50 एकड़ जमीन के अंदर चल रहा था। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर रेत माफिया से जुड़े लोग बड़े आराम से अपने सामान सहित निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ और पानी की मोटर के चारों तरफ कर दी खुदाई 

Sand Mining mafia active in Zirakpur
Sand Mining
पेड़ और पानी की मोटर के चारों तरफ कर दी खुदाई 
खनन माफिया ने पोकलेन मशीनों से पेड़ और पानी की मोटर के क्षेत्र को छोड़कर उसके आसपास 20 से 25 फुट नीचे तक खुदाई करके ग्रेवल्स निकाल लिए हैं। इसके अलावा एक गोल्डन फोरेस्ट की जमीन पर एक कमरा बना है, जिसके चारों तरफ भी पोकलेन मशीनों ने खुदाई कर दी है।

अवैध माइनिंग जीरकपुर में, एसडीएम की कार्रवाई डेराबस्सी में 
बुधवार को रेत माफिया एक ओर जीरकपुर में अवैध माइनिंग कर रहे थे तो दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी डेराबस्सी में ट्रॉलियों को जब्त करके वाहवाही लूट रहे थे। सूत्रों का कहना है कि खनन का पूरा खेल पुलिस की शह पर ही चलता है। 

सूचना मिली थी पर मैं डेराबस्सी था : एसडीएम
बुधवार को अवैध माइनिंग के खिलाफ एक मुहिम चलाकर 5 ट्रॉलियां गांव भांखरपुर और एक ट्रॉली को बाकरपुर से कब्जे में ली है। इनके पास माइनिंग से जुड़े कार्यों को लेकर मंजूरियां नहीं थीं। इसके बाद इनको कब्जे में लेकर डेराबस्सी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। जब जीरकपुर में अवैध माइनिंग के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सूचना मिल गई थी, लेकिन उस समय डेराबस्सी था। इसलिए जीरकपुर पुलिस के थाना प्रभारी को आदेश देकर जांच करने के लिए कह दिया था।
-परमदीप सिंह, एसडीएम, डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed