फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sampat singh, bjp mla flat, haryana congress, haryana assembly, haryana

कांग्रेसी नेता ने किया भाजपा विधायक के फ्लैट पर कब्जा!

Wed, 30 Mar 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 30 Mar 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
sampat singh, bjp mla flat, haryana congress, haryana assembly, haryana
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता संपत सिंह - फोटो : file
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता संपत सिंह ने प्रदेश की एक भाजपा विधायक के एमएलए फ्लैट पर कब्जा कर रखा है। यह खुलासा मंगलवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उठे एक मुद्दे पर संबंधित महिला विधायक के बयान से हुआ।
विज्ञापन


बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में आंदोलन के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विधायक संतोष सारवान भी काम रोको प्रस्ताव के दौरान कह चुकी हैं कि उन्हें तीन महीने पहले से इस षड्यंत्र की जानकारी थी। इसका जवाब देने के लिए अपनी सीट से उठीं संतोष सारवान अभी अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाई थीं कि इनेलो विधायक नसीब अहमद ने आरोप लगाया कि संतोष सारवान ने अपना एमएलए फ्लैट डॉ. संपत सिंह को दे रखा है।
विज्ञापन


इस पर सारवान ने कहा कि उन्होंने संपत सिंह को फ्लैट नहीं दिया है बल्कि वे पहले से उस फ्लैट में रह रहे हैं और उन्होंने फ्लैट खाली नहीं किया है। सारवान ने सदन में कहा कि उन्हें यह फ्लैट अलॉट तो किया गया है, लेकिन पजेशन आज तक नहीं मिला। सारवान ने कहा कि इस बारे में वे दो बार स्पीकर कंवरपाल गुर्जर को पत्र लिख चुकी हैं और दर्जनों बार स्पीकर से स्वयं भी मिली हैं, लेकिन अब तक उन्हें फ्लैट का पजेशन नहीं मिल सका। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सदन की कार्यवाही चला रही उपाध्यक्ष संतोष यादव से कहा कि सरकारी फ्लैट के लिए नियम बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई व्यक्ति फ्लैट खाली नहीं करता तो पहले उसे नोटिस दिया जाता है, उसके बाद बिजली-पानी कनेक्शन काट दिए जाते हैं। यदि इस पर भी फ्लैट नहीं खाली किया जाता तो पुलिस के जरिए कब्जाधारी को बाहर फेंकवाया जाता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर सरकार 16 महीने में अपनी एक महिला विधायक के लिए फ्लैट खाली नहीं करा सकी तो सरकार कर क्या रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed