फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Samne Hove Yaar Taan Nachana Painda E...The audience danced to the songs of Kanwar Grewal.

Chandigarh News: सामने होवे यार तां नचणा पैंदा ए...कंवर ग्रेवाल के गानों पर जमकर थिरके दर्शक

Sun, 25 Feb 2024 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Samne Hove Yaar Taan Nachana Painda E...The audience danced to the songs of Kanwar Grewal.
चंडीगढ़। रोज गार्डन में जारी तीन दिवसीय 52वें रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनों और प्रतियोगिताओं की धूम रही। शाम के समय प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने गानों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने सामने होवे यार तां नचना पैंदा है... गीत गाया तो दर्शक नाचने को मजबूर हो गए। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर लेजर वैली में समा बांध दिया। उन्होंने वाह वाह मौज फकीरा दीं... गया तो सभी दर्शक झूमने लगे। गानों पर जिस समय ग्रेवाल प्रस्तुति दे रहे थे। वहां उपस्थित दर्शक उनकी प्रस्तुति को अपने मोबाइल पर रिकाॅर्ड करते हुए नजर आए।दिनभर एक से बढ़कर कार्यक्रमों की धूम रही। दूसरे दिन रोज फेस्ट में बहुत ज्यादा भीड़ रही। वहीं, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस, फोटोग्राफी, मिस्टर रोज और मिस रोज, रोज किंग और रोज क्वीन (वरिष्ठ नागरिक) और क्विज प्रतियोगिताओं में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं, रोज फेस्टिवल के दौरान दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कठपुतली शो, राजस्थानी नृत्य प्रदर्शन और हिमाचली नाटी ने भी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों के स्थानीय कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान का पारंपरिक लोक नृत्य (घूमर) और हिमाचली नाटी मुख्य आकर्षणों में से एक थे। नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाला यह 52वां रोज़ फेस्टिवल 2024 जीरो वेस्ट को समर्पित है, जिसमें स्वच्छ गेम जोन एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

बॉक्स रोज़ प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता के विजेता
रोज प्रिंस (1 से 1.5 वर्ष) : विजेता भौमिक तनेजा पुत्र निखिल तनेजा और उपविजेता अथर्व सिंह नेगी पुत्र विपन नेगी।
रोज प्रिंस (1.5 से 2 वर्ष) : विजेता अमितोज सिंह पुत्र रविंदर सिंह और उपविजेता निश्चय अरोड़ा पुत्र सतीश कुमार अरोड़ा।
रोज प्रिंस (2 से 3 वर्ष) : आनंद सिंह पुत्र रविंदर सिंह और उपविजेता मेहराब सिंह बावा पुत्र नवकीरत सिंह बावा
रोज प्रिंसेस ( 1 से 1.5 वर्ष) विजेता रइशा और उपविजेता गुलनार कौर।
रोज प्रिंसेस (1.5 से 2 वर्ष) : विजेता अनावशा यादव पुत्री अमित कुमार व उपविजेता आशुई मेहता पुत्री हर्ष मेहता
रोज प्रिंसेस (2 से 3 वर्ष) : विजेता अनाया गंभीर पुत्री निमित प उपविजेता तव चरणन कौर पत्नी हरप्रीत सिंह
रोज किंग और रोज क्वीन (वरिष्ठ नागरिक)
रोज किंग : कर्नल विदोश कुमार सभरवाल
रोज क्वीन : रीता कुमारी शर्मा
सर्वश्रेष्ठ युगल: राम नरूला एवं जतिंदर कुमार नरूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed