{"_id":"57dd60dd4f1c1bd138d478bb","slug":"samjhauta-express-blast-case-witness-refusal-from-statement-to-nia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लास्ट केस में आया नया मोड़, गवाह का NIA को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता ब्लास्ट केस में आया नया मोड़, गवाह का NIA को झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
असीमानंद
- फोटो : file photo
बहुचर्चित समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में नया मोड़ आ गया है। एक गवाह ने एनआईए को बड़ा झटका दिया है। गवाह ने एनआईए द्वारा लिखे बयानों को गलत करार दिया है।
पानीपत के इस बहुचर्चित ब्लास्ट मामले की सुनवाई शनिवार को पंचकूला की विशेष एनआईए कोर्ट में हुई। इस दौरान सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। शनिवार को मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन से आए जितेंद्र चौधरी नामक गवाह के बयान दर्ज किए गए।

Trending Videos
मामले की अगल सुनवाई 30 सितंबर को
Samjhauta blast case
- फोटो : File Photo
गवाह ने कोर्ट में कहा की एनआईए ने जो बयान लिखे हैं वह उसके नहीं हैं। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि अब तक एनआईए को उसने कोई बयान नहीं दर्ज करवाए हैं। इस गवाह के बयान शनिवार को दर्ज किए गए।
इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी। गौरतलब है कि समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 को विस्फोट हुआ था। यह ट्रेन दिल्ली से अटारी, पाकिस्तान को जा रही थी। विस्फोट के दौरान 68 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे।