{"_id":"bb74c75540962800175cdd404c9e075d","slug":"samjhauta-blast-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता ब्लास्ट: नौ जीआरपी कर्मियों की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता ब्लास्ट: नौ जीआरपी कर्मियों की गवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस में हुए धमाके के मामले में शुक्रवार को एनआईए की अदालत में जीआरपी के नौ कर्मियों ने गवाही दी। इससे पहले डॉक्टरों की भी गवाहियां हो चुकी हैं। अब शनिवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
फरवरी 2007 में पानीपत के पास दीवाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में हुए धमाके में 68 लोगों की मौत हो गई थी। एनआईए के वकील आरके हांडा ने बताया कि इस मामले में शनिवार को भी गवाही होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीआरपी के नौ कर्मियों और अधिकारियों की गवाही हुई। इससे पहले उन डॉक्टरों की गवाही हो चुकी है, जिन्होंने शवों का पोस्टमार्टम किया था। शनिवार को डॉक्टरों और मौके पर मौजूद जीआरपी कर्मियों की भी गवाही होगी।
विज्ञापन