चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज योगा चैंपियनशिप में डीएवी कालेज अबोहर ने टीम इवेंट में 578 अंक हासिल कर ओवरऑल खिताब पर कब्जा जमाया। पीजीजीसी-11 की टीम 554 अंकों के साथ दूसरे और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एंड हेल्थ-23 ने 474 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
पीयू इंटर कॉलेज स्वीमिंग चैंपियनशिप में सोमवार को पुरुष वर्ग के 50 मीटर बटर फ्लाई इवेंट में पीयू कैंपस के समीर सेजवाल ने स्वर्ण पदक, एसजीजीएस-26 के परमराज ने रजत पदक और डीएवी कॉॅलेज होशियारपुर के अनुराग ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में इसी इवेंट में एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 की भवजोत कौर ने स्वर्ण पदक, जीजीएससी डब्ल्यू-26 की दीप्ति ने रजत और पल्लवी ने कांस्य पदक प्राप्त किए।