फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salute to the doctors ... Three people returned home after recovering from Corona

चंडीगढ़ के डाक्टरों ने किया कमाल.. कोरोना के तीन मरीज ठीक होकर पहुंचे घर

Sat, 04 Apr 2020 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Salute to the doctors ... Three people returned home after recovering from Corona
Salute to the doctors ... Three people returned home after recovering from Corona
चंडीगढ़। करीब एक माह बाद ट्राइसिटी के लिए शनिवार का दिन एक अच्छी खबर लेकर आया। एक साथ तीन मरीजों ने कोरोना वायरस को हरा दिया और पूरी तरह स्वस्थ होकर शनिवार को अपने घर लौट गए। इनमें दो चंडीगढ़ के जबकि एक मरीज मोहाली का है। साथ ही यह संकेत हैं कि स्वस्थ हो चुके कुछ और मरीजों को भी जल्द घर भेज दिया जाएगा। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि अब शायद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 18 पर ही थम जाए।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले दो अप्रैल को चंडीगढ़ में सेक्टर-19 निवासी एक महिला मरीज भी पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुकी हैं। चंडीगढ़ में में तीन और मोहाली में एक कोरोना पीड़ित के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी कोरोना सें जंग जारी है। शनिवार को पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में सेक्टर-30 निवासी दुबई से लौटा मरीज, सेक्टर-21 निवासी 48 वर्षीय महिला मरीज और मोहाली के सेक्टर-69 निवासी युवक शामिल हैं। दुबई से लौटे सेक्टर-30 निवासी युवक में 15 दिन बाद कोरोना के लक्षण मिलने की बात कही गई थी लेकिन एडवाइजर मनोज परिदा ने साफ किया था कि युवक में 10 दिन बाद ही कोरोना के लक्षण दिख गए थे लेकिन वह 15 दिन बाद अस्पताल पहुंचा। इस बीच वह काफी लोगों के संपर्क में आ चुका था। उसके बाद इस युवक को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे शनिवार को घर भेज दिया गया। वहीं, सेक्ट-21 निवासी 48 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव बेटी के संपर्क में आने से संक्रमित हुईं थीं। उनकी बेटी को 18 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जो चंडीगढ़ में पहली कोरोना पॉजिटिव केस थी। इसके बाद संपर्क में आने के कारण युवती की 48 वर्षीय मां, भाई, कुक, ड्राइवर और मालिश करने वाली खड़क मांगोली (पंचकूला) की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस युवती की मां अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। उन्हें शनिवार को जीएमसीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया। ठीक हो चुकी युवती का मां का कहना है कि उनके घर के सभी सदस्य, बेटा, कुक, ड्राइवर व मसाज करने वाली सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें भी जल्द घर वापस भेजा जाएगा। इससे पहले दो अप्रैल को सेक्टर-19 निवासी कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर भी पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर जा चुकी हैं। वह यूके से चंडीगढ़ आई थीं, जिसके बाद उन्हें तबीयत खराब जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिलीं। इस तरह चंडीगढ़ में कुल तीन मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कोरोना पॉजिटिव पहला केस 18 मार्च को सामने आया था। जब सेक्टर-21 निवासी युवती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ते हुए 18 तक पहुंच गया। तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी थी। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से लगातार अपील कर रहे थे कि बस घरों में रहें, लेकिन सब्जी मंडी व मार्केट में हो रही भीड़ को लेकर अधिकारी चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का दो बार हुआ टेस्ट, 14 दिन घर में ही रहने की सलाह
पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर जिन लोगों को अस्पताल से घर भेजा गया है, डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार सभी के दो बार कोरोना टेस्ट किया गए हैं। डॉक्टरों की टीम ने पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही इन मरीजों को घर भेजा है। वहीं, डॉक्टरों ने स्वस्थ हो चुके इन मरीजों को एहतियात के तौर पर 14 दिन तक घर में पूरी तरह क्वारंटीन रहकर आराम करने को कहा है। इस दौरान मरीज को किसी के संपर्क में नहीं आना है और कोई भी कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। इसके अलावा गर्म पानी व अन्य एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

कोट
ट्राइसिटी में कोरोना से पीड़ित चार मरीजों ठीक होने पर डॉक्टरों को सैल्यूट। जिन्होंने पूरी ईमानदारी व बहादुरी से कम किया। पूरा शहर डॉक्टरों की टीम की वाहवाही कर रहा है।
- मनोज परिदा, एडवाइजर
अमनदीप अपना ख्याल रखना। जीएमसीएच-16 के डॉक्टरों व स्टाफ को बधाई। डॉक्टर दीवान वेल्डन।
- किरण खेर, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed