फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salute to the courage of the youth, despite the bad weather, 314 donated blood

Chandigarh News: युवाओं के हौसले को सलाम, खराब मौसम के बावजूद 314 ने किया रक्तदान

Thu, 15 Jun 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Salute to the courage of the youth, despite the bad weather, 314 donated blood
चंडीगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। शिविर में 314 युवाओं ने रक्तदान किया। वहीं 63 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान करने की अनुमति नहीं मिली जबकि खराब मौसम के कारण 60 युवाओं को रक्तदान का अवसर नहीं मिल पाया। इस अवसर पर पीजीआई रोटो की टीम ने अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। 33 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चासंलर सतनाम सिंह संधू और पीयू के पूर्व कुलपति पद्मश्री आरसी सोबती ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट का महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, लेदर डेन और एचडीएफसी बैंक ने सहयोग किया। रक्तदान की प्रक्रिया पीजीआई और जीएमसीएच-32 के ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में पूरी हुई जबकि अवतार सिंह सलारिया, सुभाष गुप्ता, रमेश नारंग, राजीव शर्मा, दीपक शर्मा, गुलशन शर्मा, नित्यानंद, राजकुमारी, अनिल गुप्ता, मोहिंदर कौर, राजकुमार मदान, भूपिंदर सिंह और अनिरूद्ध का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण लौटे युवा, अब अगले शिविर में करेंगे महादान
इस दौराम शाम को अचानक मौसम खराब होने से लगभग 60 युवाओं को बिना रक्तदान किए लौटाना पड़ा। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि अगले शिविर में उन युवाओं को पुन: बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

पीजीआई का योगदान रहा सराहनीय
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सेक्टर- 17 ब्रिज मार्केट, राजभवन और पीजीआई में आयोजित शिविरों में पीजीआई ब्लड बैंक की टीम का योगदान सराहनीय रहा। टीम की देखरेख में कुल 425 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर जीवनदान का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में भी हुआ रक्तदान
जीएमएसएच-16 के ब्लड बैंक में भी शिविर लगाया गया। इसमें निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने मौजूद होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने भी रक्तदान किया।

14 साल पहले सेक्टर- 17 में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पहली बार शिविर आयोजित किया गया था। तब से यह क्रम लगातार जारी है। इसमें चंडीगढ़ के साथ ही बाहर के भी सैकड़ों युवा नियमित रूप से रक्तदान करने आ रहे हैं। रक्तदान का एक छोटा सा प्रयास वृहद रूप ले चुका है।
-संजीव चड्ढा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed