फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salute to 79 year old lady, unique devotee of god shiv

79 साल उम्र, हार्ट की 3 नस ब्लॉक, फिर भी लाईं कांवड़

Wed, 12 Aug 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Wed, 12 Aug 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
salute to 79 year old lady, unique devotee of god shiv

79 साल की उम्र में जहां पैदल चलना मुश्किल होता है वहीं दिल की तीन नस ब्लॉक होने के बावजूद पुरानी अनाज मंडी की रामपति गुप्ता 12 साल से लगातार कांवड़ ला रही हैं। चेहरे पर न तो किसी तरह की थकावट और न ही किसी तरह की शिकन। बल्कि जितनी बार कांवड़ लेकर आती हैं उतनी ही बार एक नई ऊर्जा मिलती है। उम्र के इस पड़ाव पर रामपति का जोश, जुनून और जज्बा वाकई सलाम करने लायक है। उनका कहना है कि जब तक शरीर साथ देगा कांवड़ लाने का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन


रामपति के बेटे सत्यनारायण ने बताया कि हरिद्वार से गोहाना का सफर पांच दिन में पूरा कर लेती हैं। प्रतिदिन करीब 40 किमी का सफर वह बिना थकान के तय करती हैं। रास्ते में लगने वाले शिविर में बहुत कम रुकती हैं। बावजूद आज तक पैदल चलने से उनके पांव में कोई तकलीफ नहीं हुई।
विज्ञापन


गोमुख से लेकर पशुपति, कैलाश मानसरोवर, श्रीलंका तक के धार्मिक स्थानों से जल लेकर आई हैं। रास्ते में लगे शिविर में रामपति अन्न का दाना तक ग्रहण नहीं करती है। रामपती पांच अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चली थी, जो मंगलवार सुबह अग्रवाल सत्संग भवन स्थित पुरानी अनाज मंडी में पहुंची। यहां परिवार के सदस्यों व शहर के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च पदों पर हैं परिवार के सदस्य
रामपती के पति डॉ. रामस्वरूप गुप्ता का निधन वर्ष 2008 में हुआ था। शुरू से भगवान भोलेनाथ की भक्त रही। रामपति ने पति के सामने ही कांवड़ लाना शुरू किया। उनके पांच पुत्र और दो पुत्रियां है। पुत्र धर्मपाल गुप्ता पानीपत में पॉलीटीशियन हैं।


वेदप्रकाश गुप्ता एडिशनल सेशन जज अंबाला, सत्यनारायण गुप्ता और शिव गुप्ता की दवा फैक्ट्री है। हरीश गुप्ता पीएफ ऑफिस दिल्ली में उच्च पद पर आसीन है। इसी तरह लड़की विमला एडीसी सेशन जज रोहिणी दिल्ली और शकुंतला जींद में हाउस वाइफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed