फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sale of firecrackers starts in Chandigarh only green firecrackers will be sold

Diwali: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री शुरू, 12 जगहों पर बिकेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे, दो घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी

Tue, 29 Oct 2024 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:46 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मंगलवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। शहर में 12 स्थानों पर कुल 96 अधिकृत दुकानों में ही पटाखे मिलेंगे। वहीं ग्रीन पटाखों के अलावा दुकानदार दूसरे पटाखे नहीं बेच सकेंगे। निगरानी के लिए टीमें बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
Sale of firecrackers starts in Chandigarh only green firecrackers will be sold
पटाखे की दुकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंडीगढ़ में मंगलवार से 12 स्थानों पर कुल 96 अधिकृत दुकानों में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू हो गई। इन दुकानदारों को पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही अनुमति दी गई है। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बिक्री प्रक्रिया पर नजर रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


निगरानी टीमों का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना होगा कि दुकानों पर केवल ग्रीन पटाखें ही बिकें। किसी भी प्रकार की अनधिकृत बिक्री पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही पटाखे खरीदें और दिवाली पर निर्धारित समय सीमा का पालन करें। 
विज्ञापन


यूटी प्रशासन के आदेश के अनुसार शहरवासी 31 दिसंबर को दिवाली पर रात 8 से 10 बजे और गुरु पर्व पर सुबह 4 से 5 व रात 9 से 10 बजे के बीच 'ग्रीन पटाखे' जला सकेंगे। प्रशासन ने हिदायत दी है कि लोग सामान्य पटाखे नहीं जलाएंगे, सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति होगी। दूसरे पटाखे या समय के बाद पटाखे जलाते पकड़े जाने पर पुलिस केस भी दर्ज कर सकती है। बता दें कि ग्रीन पटाखे हवा में कम जहरीले कण छोड़ते हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन पटाखों पर 'ग्रीन' और 'ई' मार्किंग होती है, जिससे इन्हें पहचाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने प्लाजा में मनाया स्वच्छ दीपोत्सव
स्वच्छ भारत मिशन और डीएवाई-एनयूएलएम के साथ नगर निगम ने सोमवार शाम को सेक्टर-17 प्लाजा में स्वच्छ दीपोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से निगम ने 3 नवंबर तक स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली अभियान की शुरुआत की। शहर के मेयर कुलदीप कुमार, आयुक्त अमित कुमार, सफाईमित्रों, एसबीएम ब्रांड एंबेसडर प्रवीण दुग्गल, एसएचजी व अन्य लोगों के साख 600 गोवर्धन दीये जलाकर अभियान की शुरुआत की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रतीकात्मक चित्रण के साथ रंगोली भी बनाई। निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस दिवाली स्वच्छ दीपोत्सव मनाएं। शहर को साफ रखें और सभी के लिए स्वच्छ और हरित मिशन को बढ़ावा देते हुए शून्य-अपशिष्ट जीवन शैली की ओर बढ़ें।

यहां लगेंगी पटाखों की दुकानें
साइट - दुकानों की संख्या


सेक्टर-46 - 11
सेक्टर-33सी - 5
सेक्टर-37सी - 5
सेक्टर-24 - 6
सेक्टर-29 - 5
सेक्टर-28 - 5
सेक्टर-30 - 5
राम दरबार - 10
मनीमाजरा - 12
सेक्टर-49 - 7
सेक्टर-40 - 5
सेक्टर-43 - 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed