फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary not received for four months

चार महीने से नहीं मिली सैलरी

Tue, 02 Jun 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Salary not received for four months
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 फायर स्टेशन के पंप आपरेटर और हेल्परों को चार महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। बिना पैसे के घर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसा नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को जानकारी नहीं है, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमसीएच-32 में फायर स्टेशन पर सात कर्मचारियों की आउटसोर्स से तैनाती की गई है। इनमें तीन पंप ऑपरेटर और चार हेल्पर शामिल हैं। लॉकडाउन में तीन महीने कर्मचारी लगातार काम करते रहे, लेकिन उन्हें सैलरी नहीं दी गई। अब वह अपने घर में जरूरी सामान नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन

सैलरी नहीं मिलने से घर खर्च में दिक्कत आ रही है। पंप आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि वह और अन्य कर्मचारी मोहल्ले की दुकान से उधार सामान लेकर आ रहे हैं। बिना पैसे के घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत का भी कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में ललित बाधवा, अधिशासी अभियंता, जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ने कहा कि सैलरी का बिल बनाकर प्रशासन को भेज दिया गया था, लेकिन बिल में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिस कारण से पैसा ट्रांसफर नहीं हो रहा था। अब उस परेशानी को दूर कर दिया गया है, दो दिन में रुकी हुई सैलरी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed