फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salaries unpaid even after 26 days; public health employees halt work.

Chandigarh News: 26 दिन बाद भी नहीं मिला वेतन, पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों ने ठप किया काम

Tue, 28 Jul 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Salaries unpaid even after 26 days; public health employees halt work.
चंडीगढ़। नगर निगम के पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों में रोष है। उन्हें जून महीने का वेतन 26 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला है। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे सेक्टर-15 स्थित वाटर सप्लाई कार्यालय में काम बंद कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समय पर वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान हरपाल सिंह ने की। महासचिव एवं फेडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, कैशियर हनीफ मोहम्मद, धर्मपाल, जगजीत सिंह, राजू और फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने वेतन में देरी को कर्मचारियों का शोषण बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारी एक सब-डिवीजन में कार्यरत हैं। उनका वेतन दूसरी सब-डिवीजन से तैयार होता है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी होती है। बाद में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के मुख्य अभियंता से मिला। मुख्य अभियंता ने स्पेशल कमिश्नर कार्यालय से बात की। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed