{"_id":"5e5ac9d18ebc3ec7235189d7","slug":"sajoba-rally-2020-starts-from-chandigarh-chandigarh-news-pkl368182376","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजोबा रैली 2020 का चंडीगढ़ से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजोबा रैली 2020 का चंडीगढ़ से आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा रैलियों में से एक सजोबा रैली 2020 का आगाज शनिवार को सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26 से हुआ। रैली में देशभर के प्रतियोगी जिप्सी, कार, बाइक वर्ग में हिस्सा लिया। सुबह सजोबा रैली का फ्लैग ऑफ सजोबा के फाउंडर मेंबर एडवोकेट मनमोहन लाल सरीन व सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल कविता दास ने किया। इस अवसर पर सेंट जोंस ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) में हिस्सा लेने वाली कारों को रवाना किया गया। इसके बाद एक्स्ट्रीम वर्ग में आने वाली जिप्सी को फ्लैग ऑफ किया गया। कुछ सेकेंड के बाद एक के बाद एक जिप्सी फर्राटे मारती हुई अपनी मंजिल की और रवाना होती गई। आखिर में मोटरसाइकिल कैटेगरी का फ्लैग ऑफ हुआ।
रैली में अपनी मंजिल की ओर रवाना होते हुए प्रतिभागी उत्साह से भरे थे। फ्लैग ऑफ के बाद हर कोई जोश से भरा और जीत के उद्देश्य से तेजी से आगे बढ़ता जा रहा था। रोमांच और रफ्तार से भरपूर सजोबा रैली में देश के कई राज्यों के बेहतरीन मोटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें सन्नी सिद्धू, सम्राट यादव, हरविंदर भोला आदि हिस्सा ले रहे हैं। रैली में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी चंडीगढ़ से हिमाचल व पंजाब के कई स्थानों से होते हुए कुल 500 किलोमीटर का सफर तय करते हुए रविवार को वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे।