{"_id":"572778624f1c1b51135cd071","slug":"sadhvi-deva-thakur-controversial-statement-nerwana-jind-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे पैदा करने को लेकर साध्वी देवा ठाकुर का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे पैदा करने को लेकर साध्वी देवा ठाकुर का विवादित बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(जींद)
Updated Wed, 04 May 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बोलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी देवा ठाकुर ने बच्चे पैदा करने को लेकर विवादित बयान दिया है। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने सरकार से हिंदुस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों के 40 बच्चे पैदा करने पर रोक लगाने की मांग की है। वह गांव डूमरखां कलां में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी। हिंदुओं और मुस्लिमों के लिए समान कानून की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज अपनी आबादी बढ़ाकर हिंदुओं पर राज करना चाहता है जो हिंदुस्तान के लिए खतरा बन सकता है।
साध्वी देवा ठाकुर ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हिंदुओं की देन है लेकिन मंदिर मुद्दे पर उसने हिंदुओं को ठगा है। हिंदूवादी युवा वर्ग को ही राम मंदिर का निर्माण करना पड़ेगा। ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तान के लोग लालच वश ईसाई धर्म अपना रहे हैं जो हिंदू धर्म के लोगों के लिए अशुभ है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार हर व्यक्ति के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है उसकी प्रकार अपनी सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस भी जरूरी है।
साध्वी ने देश में गोरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गऊओं की दशा काफी खराब है। उसके लिए सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों जिम्मेवार हैं। इन्हीं की मिलीभगत से ही देश में गऊ माता को काटा जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ इंडिया फाउंडेशन कैथल के जिलाध्यक्ष संदीप मटौर, राजीव ठाकुर, तेलूराम श्योकंद, रामभगत, कृष्ण कुमार, सुमित, जरनैल मटौर, रणबीर जींद, मेहर सिंह, युवा प्रधान बलिंद्र मटौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
देशद्रोहियों को सरेआम गोली से उड़ा देना चाहिए
साध्वी देवा ठाकुर ने जेएनयू मामले पर भी विवादित बोले कहे। उन्होंने कहा कि जो लोग देश में रहकर पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते हैं, ऐसे देशद्रोहियों को सरेआम गोली से उड़ा देना चाहिए। यह एक सोची समझी साजिश है। कन्हैया जैसे लोग तो एक कठपुतली हैं।
ओवैसी को ललकारा
साध्वी देवा ठाकुर ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ललकारते हुए कहा कि अगर दम है तो हरियाणा में आकर हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी करें। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं।