{"_id":"578f72944f1c1b531fc4b900","slug":"sada-e-sarhad-sada-e-sarhad-route-changed-burhan-vani-controversy-jammu-voilence-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एक बार फिर बदला गया सदा-ए-सरहद का रूट, ये रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एक बार फिर बदला गया सदा-ए-सरहद का रूट, ये रहा कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Wed, 20 Jul 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में बदला गया सदा ए सरहद बस का रूट
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में एक बार फिर शांति और अमन का पैगाम लेकर दौड़ने वाली सदा-ए-सरहद बस का रूट बदला गया। इस बार बस को लेकर कपूरथला में तनाव दिया। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में मचे बवाल के बीच हिंदू संगठनों ने फिर बस को रोकने की धमकी दी थी।
इसके चलते सदा-ए-सरहद की पाकिस्तान से हिंदुस्तान और हिंदुस्तान से पाकिस्तान जाने वाली दोनों दिल्ली-लाहौर बस सर्विस की बसें कपूरथला सीमा से होकर गंतव्य की ओर बढ़ीं। दोनों देशों के बीच शांति का पैगाम लेकर चलने वाली इन बसों की सुरक्षा को लेकर कपूरथला पुलिस चार घंटे तक चाक-चौबंद नजर आई।
28 किमी तक दोनों बसों को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली और लाहौर की ओर रवाना किया गया। बुधवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तान से दिल्ली के लिए चलने वाली सदा-ए-सरहद बस को कपूरथला के कांजली रोड पर पीसीआर व ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा के नेतृत्व में 55 पीसीआर, ट्रैफिक व क्यूआरटी टीम ने एस्कार्ट करके काला संघिया तक पहुंचाया।
विज्ञापन
दिल्ली से लाहौर जाने वाली दूसरी सदा-ए-सरहद बस को 12 बजकर 15 मिनट पर एस्कार्ट करके शहर के बाहरी एरिया से सुभानपुर तक पहुंचाया गया। दोनों बसों की सुरक्षा को लेकर कपूरथला पुलिस चाक-चौबंद नजर आई। चार घंटे तक पुलिस अमला इन बसों की सुरक्षा में मशगूल रहा। सुभानपुर में बस को सकुशल गंतव्य की ओर बढ़ाकर पुलिस ने चैन की सांस ली। थाना सिटी की पुलिस भी एहतियातन मौजूद रही।