{"_id":"5c6ab0a6bdec2273a51973f6","slug":"sada-e-sarhad-bus-security-tight-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस का विरोध, पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस का विरोध, पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन
Tue, 19 Feb 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर से दिल्ली के बीच चलने वाली सदा-ए-सरहद बस के विरोध में कुछ हिंदू नेताओं ने सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास जमकर नारेबाजी की। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में आतंकियों द्वारा सीपीआरपीएफ जवानों के काफिले पर किए गए आत्मघाती हमले के बाद भारत में कई हिंदू नेताओं ने सदा-ए-सरहद बस का कड़ा विरोध कर बस को बंद करने की मांग की थी।
विज्ञापन
सोमवार को बस लाहौर से होकर सरहिंद से गुजरी तो सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास रुकने वाली पाकिस्तानी बस का खन्ना व मंडी गोबिंदगढ़ से कुछ हिंदू नेताओं ने कड़ा विरोध कर जमकर नारेबाजी की। बस की सुरक्षा के साथ आए स्पेशल दस्ते ने किसी भी नेता को बस के पास फटकने नहीं दिया और हिंदू नेता कुछ दूरी पर ही अपना विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बस में सिर्फ 9 यात्री सवार थे और पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस का लुधियाना से रूट बदलकर समराला से खन्ना के अन्य रास्तों से कड़ी सुरक्षा में दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले हिंदू नेताओं ने बस को खन्ना में रोकने की तैयारी की थी।
विज्ञापन