फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD's SYL rally on CM Badal's 89th birthday begins in Moga

बादल के जन्मदिन पर चुनाव अभियान का शंखनाद, भीड़ देखकर सीएम गदगद

Thu, 08 Dec 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किली चाहला(मोगा)
ब्यूरो/अमर उजाला, किली चाहला(मोगा) Updated Thu, 08 Dec 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
SAD's SYL rally on CM Badal's 89th birthday begins in Moga
शिअद ने किया किली चाहलां से मिशन 2017 का आगाज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर मोगा के किल्ली चाहलां में रैली का आयोजन कर शिअद ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में सरकार तो शिअद की ही बनेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस या आप की सरकार बनी तो किसानों से डंडे के दम पर ट्यूबवेल की बिजली का बिल और नहरी पानी का शुल्क वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने जन्मदिन पर शिरोमणि अकाली दल की पानी बचाओ -पंजाब बचाओ रैली मिशन-2017 के आगाज के मौके पर यह कहा। सीएम ने कहा कि औले का खाधा और स्याने का कहा बाद में पता चलता है। सिर्फ इतना ही नहीं कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को दी जाने वाली मुफ्त बिजली भी बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने करीब 30 मिनट के भाषण में एसवाईएल की ओर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए 20 मिनट तक कांग्रेस ओर ’आप’ पर तीखे हमले किए। इस मौके उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 20 लाख किसान और आम लोगों के एसवाईएल के विरोध में हस्ताक्षरों वाला फतवा और इस रैली की वीडियोग्राफी राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मूल से ज्यादा ब्याज के खिलाफ नया कानून बनाकर किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को सहकारी बैंकों में से 50 हजार तक का कर्ज बिना ब्याज दिया जाएगा। राज्य सरकार ने नहर के लिए प्राप्त जमीन डी -नोटीफाई कर लोगों को वापस कर दी है। इस मौके उन्होंने लोगों को नदियों का पानी बाहर जाने से रोकने के लिए आगे आने का न्योता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'20 लाख किसानों के हस्ताक्षर वाला फतवा देंगे राष्ट्रपति को'

SAD's SYL rally on CM Badal's 89th birthday begins in Moga
शिअद ने किया किली चाहलां से मिशन 2017 का आगाज
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से लोगों से हाथ खड़े कर प्रण करवाया और खुद भी प्रण लिया कि नदियों के पानी की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि औले का खाधा ओर स्याने का कहा बाद में पता लगता है। इस मौके पर खेती मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, विधान सभा हलका मोगा से अकाली दल के उम्मीदवार बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़, चेयरमैन तरसेम सिंह रत्तियां आदि अकाली नेता मौजूद थे। 

फ्लेक्स बोर्ड ले गए घर
मोगा-लुधियाना मार्ग पर वाहनों की 20 से 25 किलोमीटर तक लंबी कतार थी। रैली स्थल के आसपास स्वच्छता का हाल बेहाल था। इस मौके पर कुछ वाहनों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चित्र वाला फ्लेक्स बोर्ड लटका था। कुछ लोग यह फ्लेक्स बोर्ड घरों को उठा कर ले जा रहे थे। 

स्वच्छता का हाल बेहाल
इस रैली के लिए वीआईपी और कुछ अन्य के लिए आरजी शौचालय थे। यहां लाखों में जुड़ी भीड़ खुलेआम खेतों में शौच को जा रही थी। इस मौके पर खेतों में कौमीशाह मार्ग पर लोगों की ओर से खाने पीने के बाद पॉलिथीन लिफाफे फेंके गए। इस रैली के आयोजन के दौरान रेहड़ी वालों ने खाने पीने की चीजों की रेहड़यिां लगीं और रैली खत्म होने पर यहां गंदगी ही गंदगी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed