शाह का चंडीगढ़ दौरा आज: शिअद ने उठाए ये मुद्दे, सीएम मान से लिखित विरोध दर्ज कराने की मांग
सीमा सुरक्षा और उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ती नशा तस्करी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब सहित तीन राज्यों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी बैठक में शामिल होने की चर्चा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे को लेकर चंडीगढ़ मुद्दा फिर गरमा गया है। शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से केंद्रीय मंत्री द्वारा हरियाणा को विधानसभा के लिए जमीन देने के बयान पर लिखित रूप में विरोध दर्ज कराने की मांग की है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब के लिए अपना विरोध दर्ज कराने का अच्छा मौका है।
डॉ. दलजीत चीमा ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री को अलग राज्य विधानसभा के निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने के अपने बयान को वापस लेना चाहिए। उन्होंने यह बयान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिया था और पंजाब के लिए भी जमीन की मांग की थी।
चीमा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और कोई भी उस जमीन में से प्लॉट कैसे मांग सकता है जो खुद उसकी हो। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब के राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के रूप में अकाली दल पहले ही लिखित विरोध दर्ज करा चुका है। अकाली दल इसके लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार को इस जमीन को हरियाणा को सौंपने की अनुमति नहीं देगा लेकिन पंजाब की आप सरकार को राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह केंद्रीय गृहमंत्री को लिखित विरोध पत्र सौंपें। केंद्रीय गृहमंत्री को चंडीगढ़ पर पंजाबियों के रुख से अवगत कराया जाना चाहिए। चंडीगढ़ के अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री को पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में बदलने का मुद्दा भी उठाना चाहिए और शाह को साफ साफ बताना चाहिए कि पंजाब ऐसा कभी नहीं होने देगा।
सीमा सुरक्षा, नशा तस्करी के मुद्दे पर बैठक
सीमा सुरक्षा और उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ती नशा तस्करी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब सहित तीन राज्यों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी बैठक में शामिल होने की चर्चा है।
बैठक का आयोजन पंजाब राजभवन में किया जाएगा। बताया जा यह जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों के साथ ही बॉर्डर सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी बैठक में प्रमुख रूप से शामिल होंगे। 2021 के अक्तूबर में केंद्र ने पंजाब में सीमा सुरक्षा बल का दायरा 50 किलोमीटर तक कर दिया था। इसके साथ ही बीएसएफ को अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध की तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती के अधिकार मिल गए थे। हालांकि केंद्र के इस फैसले पर पंजाब की सियासत काफी गर्म रही लेकिन केंद्र ने सीमा सुरक्षा का हवाला देते हुए इस फैसले को जारी रखा था।
उठ सकता है चंडीगढ़ का मुद्दा
बैठक में चंडीगढ़ मुद्दा अहम रहेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान यदि बैठक में शामिल होते हैं तो वह चंडीगढ़ को लेकर मुद्दा उठा सकते हैं। साथ ही हरियाणा को विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में दिए जाने वाली जमीन पर भी आपत्ति उठा सकते हैं।