{"_id":"63b945e810786e5a72794377","slug":"sad-chief-sukhbir-badal-pay-obeisance-at-shri-harmandir-sahib-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखबीर बादल ने सीएम मान को कहा नास्तिक, कहा-वे फिल्मी सीएम, पॉलिसी की कमी से उद्योग जा रहा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखबीर बादल ने सीएम मान को कहा नास्तिक, कहा-वे फिल्मी सीएम, पॉलिसी की कमी से उद्योग जा रहा बाहर
Sat, 07 Jan 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 03:44 PM IST
सार
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब की इंडस्ट्री को बचाने के लिए सही फैसले नहीं लिए गए तो आने वाले दिनों में पंजाब की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और कानून व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचा पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का परिवार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। लगता है कि पंजाब में कानून का नहीं बल्कि गैंगस्टर्स का राज चल रहा है। यही कारण है कि पंजाब में कोई भी नया उद्यमी उद्योग लगाने के लिए तैयार नहीं है। पंजाब में चल रहा पहले से ही उद्योग बाहरी राज्यों को शिफ्ट हो रहा है। पहले कपड़ा इंडस्ट्री पलायन कर गई इसके बाद साइकिल इंडस्ट्री चली गई अब होजरी इंडस्ट्री पंजाब से बाहर जाने के लिए तैयार है। सुखबीर बादल अपने परिवार की ओर से सुख शांति के लिए श्री हरमंदिर साहिब में रख आए गए अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में एक फिल्मी मुख्यमंत्री साबित हुए हैं क्योंकि भगवंत मान राज्य के फैसले खुद लेने की जगह दिल्ली से लिए जाते फैसलों को लागू कर रहे हैं जिस कारण राज्य के अंदर हर क्षेत्र में अव्यवस्था फैली हुई है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब की इंडस्ट्री को बचाने के लिए सही फैसले नहीं लिए गए तो आने वाले दिनों में पंजाब की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और कानून व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो जाएगी। सुखबीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो आदमी नास्तिक होता है उससे गुरु घरों की गोलक गुरु पंथ और पंथक मर्यादा के संबंध में कभी भी सही जवाब की आशा नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि इस समय पंजाब के उद्योगपति सबसे ज्यादा दहशत में है क्योंकि पिछले साल कोई भी ऐसा दिन नहीं बीता है जिस दौरान गैंगस्टर्स ने उद्योगपतियों से पैसे नहीं मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू किए बिना काम चल रहा है जबकि पंजाब को नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की जरूरत है जिसका वादा भी भगवंत मान ने किया परंतु अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।