फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD challenges CM Bhagwant Mann in Sukhvilas case

सुखविलास मामला: शिअद ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती, कहा- केस दर्ज करें या मानहानि के मुकदमे को तैयार रहे

Fri, 01 Mar 2024 03:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Mar 2024 03:41 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को बादल परिवार पर बड़ा आरोप लगाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने खुलासा किया था कि बादल परिवार ने अपने फायदे के लिए टूरिज्म और जमीन हस्तांतरण संबंधी कई नीतियों में बदलाव किया। इसके माध्यम से सरकारी खजाने से 108 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि माफ करवा ली। अब इस मामले में शिअद ने सीएम मान को चुनौती दी।

विज्ञापन
SAD challenges CM Bhagwant Mann in Sukhvilas case
सुखबीर बादल और सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी है कि वह शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए केस दर्ज करें या दुर्भावनापूर्ण झूठ बोलने पर माफी मांगें। ऐसा न करने की स्थिति में एक और मानहानि का मुकदमे का सामना करने को तैयार रहें।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी एक प्रेस बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुखविलास रिजार्ट में सुखबीर बादल के खिलाफ लगाए गए झूठे आरोप केवल हरियाणा पुलिस के हाथों युवा किसान शुभकरण की हत्या से जुड़े मामले में दर्ज जीरो एफआईआर से ध्यान हटाने के लिए छोड़ा गया शिगूफा है।
विज्ञापन


कलेर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब मुख्यमंत्री ने किसी मामले में घिरने पर इस तरह की ध्यान भटकाने वाली रणनीति अपनाई है। शिअद के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपने द्वारा लगाए गए आरोपों पर मामला दर्ज करने का आदेश तक नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सतर्कता विभाग मुख्यमंत्री के पास है तो पिछले दो सालों से उन्होंने इस मामले को आगे क्यों नहीं बढ़ाया? कलेर ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री मामला दर्ज करें या अदालत में अपने झूठ के लिए जवाब देने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मामले में सही तथ्यों के आधार पर एक विस्तृत जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed