फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD and BSP votes will not be counted in support of confidence motion

स्पीकर ने फैसला बदला: विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अब शिअद-बसपा के वोट की गिनती नहीं, जताई थी आपत्ति

Mon, 17 Oct 2022 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 07:32 PM IST
सार

स्पीकर द्वारा रिकॉर्ड में संशोधन करने के फैसला का शिअद ने स्वागत किया है। पार्टी के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने स्पीकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी नौबत आनी नहीं चाहिए थी। अब आम आदमी पार्टी सरकार का विश्वास मत 91 वोटों से पास हुआ माना जाएगा।

विज्ञापन
SAD and BSP votes will not be counted in support of confidence motion
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब विधानसभा के तीसरे सत्र में सरकार के विश्वास प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में पड़े वोटों की संख्या का पुनर्निर्धारण हो गया है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शिअद के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और बसपा विधायक नछत्तर पाल की शिकायत को स्वीकार कर इन दोनों सदस्यों के वोट विश्वास प्रस्ताव के विरोध में गिन लिए हैं। इस तरह अब विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 91 वोट ही पड़े हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत तीन अक्तूबर को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान राज्य सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर स्पीकर संधवां ने सदन में ध्वनिमत के साथ-साथ सदस्यों के हाथ उठवाकर पक्ष और विपक्ष में वोटों की गिनती कराई थी। इस दौरान सदन में ट्रेजरी बेंचों पर आम आदमी पार्टी के सभी 91 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में हाथ उठाए जबकि सदन में मौजूद विपक्षी सदस्य- शिअद के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और बसपा विधायक नछत्तर पाल ने हाथ नहीं उठाए लेकिन स्पीकर ने जब प्रस्ताव के विरुद्ध सदस्यों की गिनती करनी चाही तो उक्त दोनों विपक्षी सदस्यों ने उस समय भी हाथ खड़े नहीं किए। यानी उन्होंने प्रस्ताव का न तो समर्थन किया और न ही विरोध।
विज्ञापन


इस पर स्पीकर ने दोनों विपक्षी सदस्यों के वोटों को विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में गिना और प्रस्ताव के पक्ष में कुल 93 वोट पड़ने का एलान किया। इसके बाद, दोनों विधायकों ने स्पीकर की लिखित शिकायत देते हुए कहा कि उन्होंने विश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है और प्रस्ताव पर बहस के दौरान भी उन्होंने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद ने स्पीकर के फैसले का किया स्वागत
स्पीकर द्वारा रिकॉर्ड में संशोधन करने के फैसला का शिअद ने स्वागत किया है। पार्टी के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने स्पीकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी नौबत आनी नहीं चाहिए थी। अब आम आदमी पार्टी सरकार का विश्वास मत 91 वोटों से पास हुआ माना जाएगा।


स्पीकर ने गलती सुधारी: बसपा
बसपा के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बसपा और शिअद के वोट गिने जाने के मामले में गलती सुधार ली है। एक बयान में गढ़ी ने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि आप सरकार ने मतगणना को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पहले से ही इस प्रस्ताव का विरोध करती रही है। बसपा के विधायक नछत्तर पाल ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया था। हालांकि स्पीकर ने बसपा विधायक और अकाली दल के विधायक के वोट को नजरअंदाज कर सरकार के पक्ष में घोषित कर दिया। गढ़ी ने कहा कि बसपा और अकाली दल के विरोध के बाद अब सरकार ने यह संशोधन कर अपनी गलती मान ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed