फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sacrilege of Gutka Sahib in Kotkapura police arrested woman

Punjab: कोटकपूरा में गुटका साहिब को किया अग्नि भेंट, बेअदबी के आरोप में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:50 AM IST
सार

अग्नि भेंट किए गुटका साहिब को पुलिस ने आदर सत्कार के साथ गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। मौके पर पहुंचे पंथक नेताओ ने पुलिस की कार्यवाही पर सन्तुष्टि जताई।

विज्ञापन
sacrilege of Gutka Sahib in Kotkapura police arrested woman
कोटकपूरा में बेअदबी - फोटो : संवाद

विस्तार

कोटकपूरा के एक घर में श्री गुटका साहिब को अग्नि भेंट करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने घर में बाबा वडभाग सिंह का स्थान बनाया हुआ था। वहीं अग्नि भेंट किए गुटका साहिब को पुलिस ने आदर सत्कार के साथ गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। मौके पर पहुंचे पंथक नेताओ ने पुलिस की कार्यवाही पर सन्तुष्टि जताई। गिरफ्तार महिला की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोटकपूरा के सरकारी गर्ल्स स्कूल के पास गली में रहने वाली एक महिला के घर में बाबा वडभाग सिंह जी का धार्मिक स्थान बना हुआ है, जहां निशान साहिब भी स्थापित है। आरोप है कि घर की महिला ने धार्मिक स्थान के गुटका साहिब को अग्नि भेंट कर दिया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धार्मिक संगठनों के नेताओं की मौजूदगी में अग्नि भेंट किए गुटका साहिब को सम्मान के साथ गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। 

मौके पर पहुंचे बहबल इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई और कहा कि लोग नासमझी के कारण ऐसी घिनौनी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे धार्मिक ग्रंथों का सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें अपने घरों में धार्मिक ग्रंथ नहीं सजाने चाहिए। 

इस मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed