फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ryan wins in tie-breaker; GMSSS-22 also victorious.

Chandigarh News: टाईब्रेकर में जीता रयान, जीएमएसएसएस-22 भी विजयी

Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ryan wins in tie-breaker; GMSSS-22 also victorious.
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग के खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर स्कूल स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के लड़कियों और लड़कों के मुकाबले मंगलवार को अलग-अलग मैदानों पर खेले गए। लड़कियों के मुकाबले जीएमएसएसएस-22ए मैदान, जबकि लड़कों के मुकाबले सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26 में हुए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लड़कियों के पहले मुकाबले में रयान इंटरनेशनल स्कूल-49 ने सेंट कबीर स्कूल-26 को टाईब्रेकर में 3-1 से हराया। निर्धारित समय में रयान की रिधमीत ने 26वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई, जबकि सेंट कबीर की मन्नत ने 48वें मिनट में गोल किया। टाईब्रेकर में नंदन और हर्षल के गोल ने रयान की जीत पक्की कर दी। दूसरे मुकाबले में जीएमएसएसएस-22 ने जीएमएसएसएस धनास को 2-0 से मात दी। विजेता टीम के लिए अंजना और संदीप ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


लड़कों के मुकाबलों में गोलों की बरसात
एसजीएसएसएस-35: जीएमएसएसएस-19 को 3-0 से हराया। तेगबीर, अनिकेत और अर्नव ने गोल किए।
स्ट्रॉबेरी स्कूल-26: जीएमएसएसएस-40 को 5-2 से मात दी। आरव ने चार गोल दागे, जबकि मेहर ने एक गोल किया।
जीएमएसएसएस-37 बी: जीएनके-30 को 5-0 से हराया। हरज्योत ने दो, जबकि रॉबिन, विवेक और मेश्वर ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed