फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ryan International School Ludhiana, 10 year old student brutally assaulted by teacher

प्रद्युमन की हत्या के बाद रायन स्कूल में एक और कांड, बच्चा पहुंचा अस्पताल

Fri, 29 Sep 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 29 Sep 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Ryan International School Ludhiana, 10 year old student brutally assaulted by teacher
रयान स्कूल लुधियाना में टीचर ने बच्चे को पीटा
प्रद्युमन की हत्या का केस ठंडा नहीं हुआ था कि रायन इंटरनेशनल स्कूल का एक और कांड सामने आ गया। इस बार 10 साल का बच्चा अस्पताल पहुंच गया है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जमालपुर स्थित रायन स्कूल में चौथी कक्षा के बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। बच्चे को पीटने का आरोप उसी की क्लास टीचर पर लगा है। परिजनों के मुताबिक वहां पहुंचे एक अन्य टीचर ने भी बच्चे की पिटाई करने वाली टीचर को रोकने की बजाए उसका साथ दिया और उसने भी पिटाई की।
विज्ञापन


इस कारण बच्चे के पीठ, सीने, बाजू और टांगों पर चोट आई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, हालांकि पुलिस अभी इस प्रकरण की जांच में जुटी है। थाना जमालपुर के एसएचओ का कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले जसविंदर सिंह का दस वर्षीय पुत्र मनसुख जमालपुर स्थित रायन स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह ने बताया है कि स्कूल से छुट्टी के बाद जब मनसुख घर लौटा तो उसने घर वालों को आपबीती बताई। जब परिजनों ने बच्चे के शरीर पर पिटाई के निशान देखे तो वे हैरान रह गए। परिजनों के मुताबिक जब इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने फोन के जरिये टीचर से संपर्क किया। इस पर टीचर की ओर जवाब मिला कि वह इस समय किसी काम से कुरुक्षेत्र में है और अभी नहीं आ सकती। तब परिजनों ने इसकी शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले सहपाठी के साथ हुआ था विवाद

Ryan International School Ludhiana, 10 year old student brutally assaulted by teacher
रयान स्कूल लुधियाना में टीचर ने बच्चे को पीटा
जसविंदर सिंह के मुताबिक बुधवार को मनसुख की स्कूल में ही एक सहपाठी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दूसरे बच्चे को कुछ चोट आई। जब वीरवार को मनसुख स्कूल गया तो एक दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले को लेकर उसकी क्लास टीचर ने फटकार लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां एक और टीचर आया और उसने भी मनसुख को पीटा। थाना जमालपुर के एसएचओ अवतार सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रिंसीपल ने आरोपों को नकारा
बच्चे की पिटाई के मामले में रायन स्कूल के प्रिंसीपल गुरपाल आनंद का कहना है कि प्रकरण से जुड़े बच्चे की पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। बुधवार को हुई मारपीट की शिकायत मिलने के बाद मनसुख को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। बच्चे और उसके परिजनों की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वीडियो फुटेज की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed