{"_id":"5f36e0028ebc3e3cd87da44d","slug":"rwa-expressed-opposition-corporation-s-proposal-impose-fees-parks-future-charges-temples-mosques-and-gurudwaras-chandigarh-news-pkl384735884","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्कों पर शुल्क लगाने के निगम के प्रस्ताव का विरोध, कहा- मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में भी लगा सकते हैं शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों पर शुल्क लगाने के निगम के प्रस्ताव का विरोध, कहा- मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में भी लगा सकते हैं शुल्क
Sat, 15 Aug 2020 08:51 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
चंडीगढ़ के मुख्य पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाने के प्रस्ताव का क्राफ्ड के बाद अब शहर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध किया है। आरडब्ल्यूए के सदस्यों का कहना है कि यह कमाई करने का एक नया साधन है। लोगों का कहना है कि यदि अब पार्कों में प्रवेश शुल्क लगाया जा रहा है तो भविष्य में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में प्रवेश पर भी लगाया जा सकता है। यह बिल्कुल गलत है।
क्या कहते हैं लोग...
सेक्टर- 38 वेस्ट आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष नेहा अरोड़ा ने कहा कि एमसी के इस प्रस्ताव से गरीब लोगों का पार्क में आना बिल्कुल बंद हो जाएगा। यदि लोगों को खुली हवा में सांस लेने के लिए भी पैसे अदा करने पड़े तो यह बहुत ही दुखद है। यह आम जनता पर एक नया बोझ होगा।
निगम अपने खर्चे पर लगाम लगाए
सेक्टर- 21 की आरडब्ल्यू के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम को आम जनता पर बोझ डालने की बजाय अपने खर्चे कम करने चाहिए। आज पार्कों में प्रवेश करने पर शुल्क लगाया जा रहा है, भविष्य में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों पर भी लगाया जा सकता है, यह बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
प्रवेश शुल्क से बढ़ेगा मानसिक तनाव
सेक्टर- 40डी की आरडब्ल्यूए के सदस्य वी एन शर्मा ने कहा कि लोग मानसिक तनाव को दूर करने के लिए पार्क में जाते हैं। अगर इनमें भी प्रवेश शुल्क लिया जाएगा तो वह मानसिक रूप से और तनाव में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
यह प्रस्ताव रखना बेहद गलत
सेक्टर- 45ए की आरडब्ल्यूएफ के प्रेसिडेंट हरबंस गर्ग ने कहा कि जनता पार्किंग के लिए भी शुल्क दे रही है। टैक्स भी लगाए जा रहे हैं। किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही। ऐसे में गरीब जनता को सांस लेने पर भी शुल्क देना पड़े यह बहुत ही गलत है। कोरोना के समय में यह प्रस्ताव रखना दुखद है।