फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rumors of grenade attack spread in Pathankot of Punjab

पंजाब: ग्रेनेड विस्फोट की अफवाह ने उड़ाई पठानकोट पुलिस और शहरवासियों की नींद, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

Tue, 07 Dec 2021 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Dec 2021 01:17 AM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में ग्रेनेड हमले की अफवाह उड़ गई। पुलिस को तीन घंटे तक कसरत करनी पड़ी। जांच में मामला अफवाह निकला तो पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rumors of grenade attack spread in Pathankot of Punjab
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी मन्हास और थाना-एक प्रभारी प्रमोद कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार देर रात पठानकोट के काठवाला पुल पर ग्रेनेड हमले की अफवाह ने पठानकोट पुलिस और शहरवासियों की नींद उड़ा दी। सूचना मिलते ही पुलिस, आर्मी समेत अन्य सुरक्षा और जांच एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन सब कुछ सकुशल देखकर अधिकारियों की जान में जान आई। वहीं, इस अफवाह ने पठानकोट पुलिस की तीन घंटे तक कसरत करवाई।

विज्ञापन

 
दरअसल, सेना ने काठवाला पुल पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सैन्य जवानों ने कुछ शहरवासियों के आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र जांचे। इसके अलावा, काठवाला पुल के पास मोहल्ला अबरोल नगर में एक शादी समारोह के डीजे को भी बंद करवाया। इसके बाद रात करीब नौ बजे शहर में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


लोग एक दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे। पुलिस अधिकारियों को भी इस बाबत सूचना मिली तो सिटी डीएसपी राजेंद्र मन्हास, थाना 1 प्रभारी प्रमोद कुमार भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जब डीएसपी ने जानकारी हासिल की तो सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

काठवाला पुल (टैंक वाला चौक) से 500 मीटर दूर हुआ था ग्रेनेड हमला

बता दें, 21 नवंबर की देर रात 21 सब एरिया के त्रिवेणी गेट के पास बाइक सवारों ने ग्रेनेड हमला किया था। आरोपियों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है। पठानकोट में अभी हाई अलर्ट है। काठवाला पुल के पास ही 21 सब एरिया ग्राउंड और काठवाला पुल त्रिवेणी गेट से 500 मीटर और एयरफोर्स स्टेशन से एक किमी. दूर है। इसके चलते जांच एजेंसियां इस अफवाह को हलके में नहीं लेना चाहती थी। 

यह किसी शरारती तत्व की ओर से अफवाह फैलाई गई है। यह सेना की रूटीन ड्रिल थी, जिसे अफवाह बनाकर फैला दिया गया। जांच की जा रही है कि ऐसी अफवाह किसने फैलाई। पता चलने पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।  - राजेंद्र मन्हास, डीएसपी, सिटी पठानकोट।

यह मात्र अफवाह थी। पठानकोट हाई अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी तैनात हैं। शहरवासियों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। - सुरिंदर लांबा, एसएसपी, पठानकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed