फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rumors again about Shivraj Patil Resignation

पाटिल के इस्तीफे की अटकलें, सामने आए 3 नाम

Wed, 02 Jul 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
Rumors again about Shivraj Patil Resignation

यूटी के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल अपने पद पर बने रहेंगे या यूटी को नया प्रशासक मिलेगा, इसे लेकर फिर से अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


पाटिल बुधवार को एक सप्ताह के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं और इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे। पाटिल और राष्ट्रपति की इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाटिल राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि राजभवन सूत्रों का कहना है कि पाटिल अपनी आत्मकथा को राष्ट्रपति से रिलीज कराना चाहते हैं और वह इस संबंध में उनसे मिलने जा रहे हैं। पाटिल की आत्मकथा बाजार में आ गई है, लेकिन उसे अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट से पूर्व नए राज्यपालों की नियुक्ति की संभावना

Rumors again about Shivraj Patil Resignation

बजट सत्र से पूर्व नए राज्यपालों की नियुक्ति होने की संभावना है। इनमें पंजाब के राज्यपाल का नाम होगा या नहीं इसको लेकर अटकलें जोरों पर हैं।

पाटिल ने हालांकि केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। इसलिए कांग्रेस के सूत्रों का यही कहना है कि पाटिल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

चर्चा यह भी है कि पाटिल को किसी दूसरे राज्य भेजा जा सकता है। ऐसे में शुक्रवार से पहले यह तय हो जाएगा कि चंडीगढ़ को अगला प्रशासक अभी मिलेगा या जनवरी में। पाटिल का पांच साल का कार्यकाल 21 जनवरी 2015 को खत्म हो रहा है।

अगले प्रशासक के लिए तीन नामों की चर्चा

Rumors again about Shivraj Patil Resignation

यूटी के अगले प्रशासक को लेकर भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं के नाम की चर्चा है। पहले इस पद के लिए सिर्फ भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का ही नाम था, लेकिन अब इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ. राजगोपाल और लालजी टंडन के नामों की भी चर्चा है।

ओ. राजगोपाल केरल भाजपा से हैं और उन्होंने पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। भाजपा के स्थानीय नेता मल्होत्रा के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासक पद की दौड़ में अभी मल्होत्रा सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed