फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RSS leaders photos in chandigarh mayor office, congress protest

मेयर ऑफिस में लगेंगी संघ नेताओं की तस्वीरें, कांग्रेस करेगी विरोध

Wed, 17 Feb 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
RSS leaders photos in chandigarh mayor office, congress protest

चंडीगढ़ मेयर ऑफिस से सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की तस्वीरें हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें लगेंगी। अब तक नगर निगम के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि मेयर ऑफिस में संघ नेताओं की तस्वीरें लगी हों। अभी फिलहाल मेयर अरुण सूद के कार्यालय की रेनोवेशन होनी है। उसके बाद ही संघ नेताओं की तस्वीरों को दीवारों पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


अरुण सूद खुद दिल्ली से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिव की तस्वीर शामिल है। जबकि कांग्रेस मेयर ऑफिस में इन तस्वीरों के लगाने पर आपत्ति जता रही है। मेयर अरुण सूद का इतिहास संघ के साथ रहा है वह पंजाब में एबीवीपी के प्रचारक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


अरुण सूद रविवार रात ही दिल्ली से लौटे हैं। ये तस्वीरें भी वह दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय से लेकर आए हैं। कुल चार तस्वीरें वह अपने ऑफिस में लगाने के लिए लाए हैं, जिनमें संघ के दो वरिष्ठ नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत माता की तस्वीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण सूद ने कहा कि ऑफिस की रेनोवेशन के बाद तस्वीरें लगाई जाएंगी। उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिव उनके पूजनीय हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें लगाना कोई गलत नहीं है। वह खुद भी संघ से जुड़े रहे हैं।

पीएम और राष्ट्रपति की तस्वीर लगती है सरकारी इमारत पर
इस समय शहर के अधिकतर अधिकारियों के कार्यालय और सरकारी इमारतों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की तस्वीरें लगी हुईं हैं। मेयर ऑफिस में पीएम की तो तस्वीर लगी है, लेकिन राष्ट्रपति की तस्वीर नहीं लगी है।

सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की तस्वीर हटाने के निर्देश

शहर के चंद सामुदायिक केंद्रों में सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीरें लगी हुईं थीं, जिन्हें मेयर अरुण सूद ने अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। मेयर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सामुदायिक केंद्र में लगेगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-56 के सामुदायिक केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर लगे होने की शिकायत उन्हें वहां के रेजिडेंट्स ने की थी।


आरएएस का देश में क्या योगदान है? जो मेयर ऑफिस में उनकी तस्वीरें लगाई जा रही हैं। मेयर कार्यालय सरकारी है न कि किसी की निजी प्रॉपर्टी। ऐसा करके भाजपा छोटी और ओच्छी राजनीति कर रही है। तस्वीरें लगाने के नार्म्स तय हैं, जिसके तहत आरएसएस के नेताओं की तस्वीरें नहीं लग सकती।
- प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed