फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rss leader ravinder gosai murder case

RSS नेता रविंदर गोसाईं मर्डर केस में चार्जशीट पेश, 172 गवाह...चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 05 May 2018 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sat, 05 May 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
rss leader ravinder gosai murder case
RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
लुधियाना में हुई आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या के मामले एनआईए ने चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें 172 गवाह बनाए गए हैं। मामले की जांच कर रही नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में स्पेशल कोर्ट में मामले की चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


यह पंजाब का पहला केस है, जिसमें 28 लोगों को प्रोटेक्टिव गवाह बनाया गया है। वहीं मामले में कुल 172 गवाह हैं। मामले की सुनवाई 22 मई को होगी। एनआईए ने चार्जशीट में बताया है कि टारगेट किलिंग का प्लान पाकिस्तान से भेजा जाता था। वहीं बैठा हैंडलर हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी सिग्नल एप के जरिए बताता था कि किसे निशाना बनाना है।
विज्ञापन


इन हत्याओं के पीछे पंजाब में अशांति फैलाने की मंशा थी। एनआईए ने शुक्रवार को अदालत में 15 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया। हालांकि एक आरोपी की मौत होने के चलते उसे अवेट कर दिया गया। बाकी आरोपियों पर आईपीसी, आतंकी गतिविधियों व आर्म्स एक्ट के तहत चालान पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक आरोपी का रोल साफ न होने के चलते उसे केस से डिस्चार्ज करने की एप्लीकेशन लगाई है। जिन लोगों के खिलाफ चालान पेश किया गया, उनमें से चार लोग अभी एनआईए की पकड़ से बाहर हैं। उनके पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया व यूके में बैठे होने का संदेह है।


उन्हें काबू करने के लिए आने वाले समय में एनआईए इंटरपोल व अन्य संस्थाओं की सहायता लेगी। एनआईए के सीनियर प्रॉसीक्यूटर सुरिंदर सिंह ने कहा कि केस में आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed