{"_id":"0374be336df58b0b277956cc8d6bc876","slug":"rss-bjp-in-uttar-pradesh-along-the-riots-prakash-karat","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS-भाजपा ने कराए थे यूपी में दंगे : प्रकाश करात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS-भाजपा ने कराए थे यूपी में दंगे : प्रकाश करात
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई (एम) के महासचिव प्रकाश करात ने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ समय पहले हुए दंगे आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर कराए थे।
विज्ञापन
इन दंगों में कई लोगों की मौत हुई थी जबकि चालीस हजार के करीब लोगों को अपने घर छोड़ कर फरार होना पड़ा था। करात रविवार को सीपीआई (एम) के लोकसभा लुधियाना से उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सेखों के हक में हुई रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में इस बार न तो कांग्रेस नेृतत्व वाली यूपीए सरकार बनेगी और न ही एनडीए की। इस बार देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह के हक में वोट दे।
विज्ञापन
करात ने कहा कि यूपीए की सरकार ने देश में दस साल तक राज किया। देश के लोग यूपीए की नीतियों को जानते है। इन दस सालों में महंगाई काफी बढ़ी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 26 बार वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि यह सरकारें बड़े घरानों को पैसा कमाकर दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का राज रहेगा तब तक महंगाई बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने श्रम कानून बदलने की कोशिश की, लेकिन उनकी पार्टी ने श्रम कानून में बदलाव करने नहीं दिया।
सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। पिछले चार साल में पूरे देश में 1.86 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार कांग्रेस के पांच साल राज के दौरान हुआ, उतना भ्रष्टाचार आजादी से लेकर आज तक नहीं हुआ। देश में विकास का नारा देकर सरकार बनाने की ख्वाहिश रखने वाली भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में लिखा है कि वह श्रम कानून में बदलाव करेंगे।
जो काम कांग्रेस की सरकार नहीं कर सकी वह भाजपा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2002 में गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनते ही वहां पर दंगे हुए। इन दंगों में सरकार का पूरा हाथ था। उन्होंने कहा कि मोदी को किसी कीमत पर भी लोग प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचने देंगे।