फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 87.95 crore released for Narma crop damage.

Chandigarh News: नरमा फसल के खराबे के 87.95 करोड़ रुपये जारी

Wed, 13 Mar 2024 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Rs 87.95 crore released for Narma crop damage.
प्रदेश के 33,483 किसानों को मिला मुआवजे का लाभ
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को यहां 2023 के दौरान बाढ़ के कारण खराब हुई नरमा की फसल संबंधी 12 जिलों के किसानों को 87.95 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के दौरान बाढ़ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा लेने के लिए 2,43,287 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया गया। इसमें से जांच के बाद 84,483 एकड़ भूमि के खराबे की पुष्टि हुई, जिसका रिकॉर्ड किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसकी वेरिफिकेशन के बाद प्रदेश के 33,483 किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी 2023 के दौरान आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अन्य फसलों का 130 करोड़ 88 लाख रुपए का मुआवजा किसानों को सरकार की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है। इस प्रकार किसानों को 2023 के दौरान 218 करोड़ 83 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed