{"_id":"61b8faaa722e710dac3d7af4","slug":"rs-40-crore-approved-for-domestic-airport-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट: 40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर, अनिल विज के प्रयास से सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट: 40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर, अनिल विज के प्रयास से सपना होगा साकार
Wed, 15 Dec 2021 01:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:47 AM IST
सार
अंबाला के लोगों का एयरपोर्ट का सपना साकार होने जा रहा है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयास से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। 40 करोड़ रुपये की राशि एयरपोर्ट निर्माण के लिए मंजूर की गई है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इस राशि से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के साथ नया टर्मिनल बनाया जाएगा, जहां से विमान के लिए यात्रियों को टैक्सी-वे पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्र के सिविल एविएशन मंत्रालय की ओर से यह राशि मंजूर कर दी गई है। आने वाले समय में जल्द ही डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत उड़ान योजना को लांच किया गया था।
विज्ञापन
अंबाला में उड़ान योजना का लाभ मिल सके इसको लेकर गृह मंत्री अनिल विज द्वारा विशेष प्रयास किए गए थे। इस योजना में अंबाला को शामिल किया गया था, ताकि यहां एयर कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके। अब 40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर होने पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट का सपना साकार होता जा रहा है।
विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पहले एयरपोर्ट टर्मिनल बनना था। इसके लिए प्रशासन ने पहले एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगते गांव धनकौर, धूलकोट, गरनाला व बरनाला में जमीन देखी थी। मगर कहीं भी उपयुक्त जमीन नहीं मिल पा रही थी। गृह मंत्री विज के प्रयासों के बाद एयरफोर्स स्टेशन रोड पर मिलिट्री डेयरी फार्म के पास सेना की जमीन का चयन डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए किया गया। यह जमीन रक्षा मंत्रालय के अधीन थी और इस जमीन पर एयरपोर्ट टर्मिनल बनाने के लिए गृह मंत्री विज ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए इसकी मंजूरी दिलवाई जिसके बाद कार्यवाही तेज हो सकी।