{"_id":"62533da50885644e3972bad2","slug":"rs-250-fixed-for-precaution-dose-private-hospital-worried-chandigarh-news-pkl4472738171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिकॉशन डोज के लिए 250 रुपये तय, निजी अस्पताल चिंता में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिकॉशन डोज के लिए 250 रुपये तय, निजी अस्पताल चिंता में
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज का अगला चरण शुरू रविवार से हुआ लेकिन पहले ही दिन टीके की कीमत को लेकर निजी अस्पताल संचालक असमंजस में रहे। उनका कहना है कि उन्होंने 630 रुपये में टीका खरीदा है, जिसे सरकार 250 रुपये में लगाने को कह रही है। ऐसा करने पर उन्हें भारी नुकसान होगा। उधर, स्वास्थ्य निदेशक का कहना है कि अभियान को सफल बनाने के लिए निजी अस्पताल लोगों को नि:शुल्क टीका भी लगा सकते हैं लेकिन उन्हें 250 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं लेना है। लाभार्थियों को इसके लिए फिर से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं। लाभार्थी पहले लगवाई गई खुराक का प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं।
रविवार होने के चलते अस्पतालों में कोरोना टीके की प्रिकॉशन डोज लगवाने वालों की संख्या भी बेहद कम रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए पंजीकृत किए गए 7 निजी अस्पतालों में कितने लोगों को टीका लगा, इसकी जानकारी भी कोविन पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई। गौरतलब है कि 18 साल से ऊपर के सामान्य लोगों को प्रिकॉशन डोज सिर्फ निजी अस्पतालों में ही लगाई जाएगी। इसके लिए शुल्क तय कर दिया गया है जबकि बुजुर्ग व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों में प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगाई जा रही है। यह क्रम आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
इन निजी अस्पतालों में लग रही प्रिकॉशन डोज
- बेदी हॉस्पिटल, सेक्टर 33
- हीलिंग हॉस्पिटल, सेक्टर 34
- चंडीगढ़ सिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 8
- संतोख हॉस्पिटल, सेक्टर 38
- जिंदल आईवीएफ मेमोरियल, सेक्टर 20 डी
-चैतन्य हॉस्पिटल, सेक्टर 44 सी
- क्लाउड नाइन हॉस्पिटल, औद्योगिक क्षेत्र फेज 2
कोट-
सरकार के निर्देशानुसार तय शुल्क में ही लाभार्थियों को प्रिकॉशन डोज लगाना शुरू कर दिया गया है लेकिन यह टीका हमने 630 रुपये में खरीदा है, इस पर भी दिशानिर्देश जारी होना चाहिए।
विज्ञापन
-डॉ. आरएस बेदी, आईएमए पदाधिकारी
कोट
सरकार के निर्देशानुसार, निजी अस्पतालों को प्रिकॉशन डोज के लिए 250 रुपये का शुल्क ही लेना है। अगर कोई अस्पताल चाहे तो इसे नि:शुल्क भी लगा सकता है लेकिन 250 रुपये से ज्यादा शुल्क किसी कीमत पर नहीं लेना है।
-डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक