फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 25 crores received from administration, now tenders for development works will be floated

Chandigarh News: प्रशासन से 25 करोड़ मिले, अब लगेंगे विकास कार्यों के टेंडर

Fri, 29 Sep 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 crores received from administration, now tenders for development works will be floated
चंडीगढ़। नगर निगम में रुके विकास कार्यों के टेंडर फिर से शुरू होंगे। यूटी प्रशासन की तरफ से नगर निगम को दी जाने वाली तीसरी किस्त के तहत अग्रिम अनुदान सहायता के रूप में 25 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। मेयर अनूप गुप्ता ने धनराशि जल्द जारी करने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का धन्यवाद किया है। मेयर अनूप गुप्ता ने बताया कि नगर निगम को प्रशासन ने दिसंबर माह में 135 करोड़ मिलने थे, लेकिन वित्तीय संकट की वजह से नगर निगम ने कुछ हफ्ते पहले 25 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में मांगे थे। इस संबंध में मेयर ने प्रशासक से मुलाकात की भी थी और स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने जल्द अग्रिम सहायता अनुदान जारी करने की बात कही थी। वीरवार को प्रशासन की तरफ से यह राशि जारी कर दी गई। इसके बाद मेयर ने कहा कि अब विकासात्मक कार्य नहीं रुकेंगे और सभी टेंडर कार्य शुरू किए जाएंगे। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि फंड मिलने पर नए टेंडर जारी नहीं करने का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। बता दें कि एनजीटी के आदेशानुसार निगम ने फंड सुनिश्चित करने के लिए विकास कार्यों के नए टेंडर पर रोक लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed