फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 17 crore released for renovation of more than one thousand Anganwadi centers.

Chandigarh News: एक हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण के लिए 17 करोड़ जारी

Thu, 18 Jul 2024 07:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Rs 17 crore released for renovation of more than one thousand Anganwadi centers.
अंबाला में बनेगा महिला एवं बाल विकास विभाग का बहुउद्देश्यीय भवन : असीम गोयल
विज्ञापन

चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही कुछ गांवों में नए भवनों का भी निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में 1000 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि विकास एवं पंचायत विभाग को जारी की गई है, जो जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण के लिए नोडल एजेंसी है। मंत्री ने विकास एवं पंचायत विभाग को काम तय समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 25,450 आंगनबाड़ी केंद्रों को कार्यान्वित किया जा रहा है। इनमें लगभग 12 लाख बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं दिया जा रहा है। 9900 आंगनबाड़ी केंद्र विभाग के स्वामित्व वाली इमारतों में चल रही है, जबकि अन्य आंगनबाड़ी केंद्र या तो स्कूल परिसर में या अन्य भवनों में चल रही हैं। नई इमारतों, पंजीरी प्लांटों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, अंबाला में बहुउद्देश्यीय विभागीय का भवन भी निर्मित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed