फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Route of buses going to Bhiwani, Sirsa and Hisar changed

Chandigarh News: भिवानी, सिरसा और हिसार जाने वाली बसों का रूट बदला

Thu, 13 Jul 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Route of buses going to Bhiwani, Sirsa and Hisar changed
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 बस स्टैंड से बसों का संचालन भारी बारिश के बाद ठीक नहीं हो पाया है। सड़कें खराब होने के कारण जहां लाॅन्ग रूट की बसों में लोगों को दो घंटे का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। वहीं, लोकल रूट पर भी बस स्टैंड से सीधे बसें नहीं जा रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें लॉन्ग रूट पर भिवानी, हिसार और सिरसा के रूट की बसों का रूट बदला गया है। पंचकूला सेक्टर-5 बस स्टैंड के जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि शहर के बस स्टैंड से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत सोनीपत होते हुए दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन बहाल हो गया है। वहीं, अंबाला से हिसार, भिवानी वाले रास्ते पर जाने के दौरान रास्ता अभी तक ठीक नहीं हैं। इस कारण बसों का संचालन पंचकूला से अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र और कैथल से होते हुए लोगों का हिसार, भिवानी का सफर करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को दो घंटे अधिक सफर करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोकल रूट पर बसों का संचालन नहीं हुआ बहाल
पंचकूला बस स्टैंड से मोरनी की बसों का संचालन नहीं शुरू हुआ है। वहीं, कालका की बसें भी लोगों को दो घंटे तक देरी से मिल रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हुई है। इसमें कालका, मोरनी की बसों का संचालन बाधित है। वहीं, यात्रियों को रायपुररानी होकर मोरनी की बसें मिल रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोट
बारिश के बाद सड़कें कई जगह खराब हैं। सड़कों की रिपेयर के बाद बसें सभी रूट पर चलेंगी। बसों के संचालन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
-अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed