फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Zone got a better start from Rahul's century and Sukhna Zone from Vikas's century

Chandigarh News: राहुल के शतक से रोज जोन और विकास के शतक से सुखना जोन को मिली बेहतर शुरूआत

Mon, 12 Jun 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rose Zone got a better start from Rahul's century and Sukhna Zone from Vikas's century
चंडीगढ़। राहुल शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल में खेले जा रहे यूटीसीए सीनियर्स मल्टीडेज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में रोज जोन ने प्लाजा जोन के खिलाफ 441/9 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। इस मैच में पहले दिन एक समय पर 98/4 की संघर्षरत पारी को राहुल शर्मा की 101 गेंदों पर 124 रनों की पारी ने संभाला। इसमें उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके जड़े। कप्तान अंकित कौशिक ने 97 रनों की बेहतर पारी खेली। गेंदबाजी में कप्तान कुणाल महाजन 63 रन देकर 3 विकेट, आयुष सिक्का ने 15 रन देकर 2 विकेट, सुक्रांत शर्मा ने 93 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एक अन्य मैच में भी बल्लेबाजों ने खूब रन जुटाए। इस मैच में टैरेस जोन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सुखना जोन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 338/8 रन बना लिए हैं। जिसमें नाबाद रहे विकास ने 101 रन बनाकर शतक जड़ा, जबकि नाबाद रहे रोहित धांड़ा ने भी 52 रन बनाकर अर्धशतक बनाया। इनके अलावा सागर सराहन ने 47, जबकि कप्तान गौरव गंभीर ने 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मनदीप सिंह ने 50 रन देकर 3 विकेट, कप्तान अमृत लुबाना ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed