फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rose festival 2018, chopper price became cheaper, chandigarh news

रोज फेस्ट में इसबार इतने सस्ते में कर सकेंगे चौपर की सवारी, क्रेज हुआ दोगुना

Tue, 13 Feb 2018 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
rose festival 2018, chopper price became cheaper, chandigarh news
Rose Festival Chandigarh - फोटो : File Photo
23 से 25 फरवरी को होने वाले रोज फेस्टिवल में इस बार शहरवासियों को चौपर में घूमने का मजा पिछली बार के मुकाबले में सस्ते रेट पर मिलेगा। इस बार 2500 रुपये में प्रति टिकट का रेट तय हो सकता है। जबकि पिछले फेस्टिवल में प्रति सीट का किराया 3500 रुपये था। इस बार चौपर की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दो कंपनियों ने नगर निगम में आवेदन किया है। जिनमें पिनकल और हेरिटेज का नाम की कंपनी शामिल है।
विज्ञापन


हेरिटेज कंपनी ने ही 2500 रुपये में प्रति राइड करवाने का आफर लिखित में दिया है। इन दोनो कंपनियों ने नगर निगम के अधिकारियों को अपनी प्रेजेंटेशन दी है जबकि पिनकल कंपनी ने 75 हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से अपना चौपर नगर निगम को उपलब्ध करवाने का दावा किया है।
विज्ञापन


इसमें नगर निगम को चौपर किराए पर देने का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि नगर निगम के अधिकारियों ने हेरिटेज कंपनी को कहा है कि 2500 से भी कम टिकट रखी जाए। मालूम हो कि चौपर उड़ाने से जितनी कमाई कंपनी को होगी उसका 5 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

632 लोगों ने पिछली बार लिया था मजा

rose festival 2018, chopper price became cheaper, chandigarh news
रोज फेस्टिवल - फोटो : File Photo
पिछली बार दो चौपर उड़ाए गए थे, लेकिन इस बार रेट कम होने के कारण कंपनी दो से ज्यादा चौपर भी उड़ाने के लिए ला सकती है। पिछले फेस्टिवल में ग्रीन हाक कंपनी ने चौपर की सुविधा उपलब्ध करवाई थी लेकिन इस बार ग्रीन हाक कंपनी ने आवेदन नहीं किया है। इस बार चौपर की सुविधा लेने वाले हर व्यक्ति का बीमा भी शामिल है।

632 लोगों ने पिछली बार लिया था मजा
पिछले साल आयोजित रोज फेस्टिवल में 632 लोगों ने चौपर का मजा लिया था। परेड ग्राउंड से चौपर की शुरुआत होती थी। हर व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति सीट के हिसाब से फीस वसूल की गई थी, जिससे 22 लाख 12 हजार रुपये की कमाई बंगलूरू की ग्रीन हॉक सॉल्यूशनल प्राइवेट लिमिटेड ने की थी।

यह कंपनी दो चौपर उड़ाने के लिए लाई थी। पिछले फेस्टिवल में चौपर पर सैर करने का शहरवासियों में काफी क्रेज दिखा था। यहां तक की टिकट खरीदने के लिए खूब मारामारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed