फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rooms were less, paper done in the lab

कमरे थे कम, प्रयोगशाला में बैठ दिया पेपर

Sat, 04 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rooms were less, paper done in the lab
चंडीगढ़। शहर के स्कूलों में शुक्रवार को सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा के तहत अंग्रेजी की परीक्षा हुई। चूंकि स्कूलों में विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी से बैठाने के अनुसार कमरे कम हैं, इसलिए शुक्रवार को परीक्षा के लिए प्रयोगशालाओं और कांफ्रेंस रूम का उपयोग किया गया। हालांकि बच्चों को 12-12 की संख्या में ही परीक्षा के दौरान कक्षाओं में बैठाया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा का स्तर ठीक था। अंग्रेजी का पेपर ज्यादा कठिन नहीं रहा। उम्मीद है कि इसके जरिए अच्छे अंक स्कोर किए जा सकते हैं। सीबीएसई के पर्यवेक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। स्कूलों ने शाम पांच बजे तक उत्तरकॉपियों की पैंकिंग कर सीबीएसई दफ्तर पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र या उत्तरकुंजी में कोई टिप्पणी तो बोर्ड को भेजें फीडबैक
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करते कहा कि 2021-22 के लिए कक्षा दस और बारह के लिए टर्म-1 बोर्ड परीक्षा में बोर्ड की ओर से हर संभव सावधानी बरती जा रही है, फिर भी प्रश्नों में कुछ अस्पष्टता या उत्तरकुंजियों में विसंगति की संभावना हो सकती है। यदि प्रश्नपत्र या उत्तरकुंजी के बारे में कोई टिप्पणी है तो उसे परीक्षा के बाद बोर्ड को भेजा जाना चाहिए। परिणाम तैयार करते समय विषय विशेषज्ञों की सिफारिश पर प्राप्त टिप्पणियों और फीडबैक पर विधिवत विचार किया जाएगा, जिससे किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed