{"_id":"5eed23238ebc3e42c13f94f0","slug":"roof-top-solar-panels-can-now-be-installed-by-31-march-chandigarh-news-pkl3787147121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 31 मार्च तक लगवा सकते हैं रूफ टॉप सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 31 मार्च तक लगवा सकते हैं रूफ टॉप सोलर पैनल
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अब शहरवासी 31 मार्च 2021 से पहले सोलर पैनल को लगवा सकेंगे। इससे उन लोगों को मौका मिल सकेगा जिन्होंने अभी तक सोलर पैनल नहीं लगवाया है। हालांकि इस बार प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च के बाद आगे एस्टेंशन नहीं दी जाएगी और इसके बाद सोलर पैनल नहीं लगवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ प्रशासन ने 500 स्क्वेयर यार्ड व उससे ऊपर के मकानों पर कम से कम एक किलोवॉट सोलर पैनल लगवाने के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है। इसको लेकर पहले छह महीने दिए गए थे लेकिन जब ज्यादा लोग लगवाने के लिए आगे नहीं आए तो दोबारा छह महीने का वक्त बढ़ा दिया गया। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि लोग सोलर पैनल लगवाने के लिए अब आगे आ रहे हैं लेकिन फिर भी जिन लोगों ने अब तक सोलर पैनल नहीं लगवाए हैं, इससे उन्हें एक और मौका मिल जाएगा।
बता दें कि चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) ने 500 स्क्वेयर यार्ड से ऊपर के सभी मकान मालिकों को दिशा निर्देश दिए थे कि इनमें सोलर पैनल लगवाना लाजिमी है। जो तय तारीख में पैनल नहीं लगाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिसमें भारी पैनेल्टी लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
रेस्को मॉडल को मंजूरी, फ्री में लगेंगे सोलर पैनल
पिछले काफी समय से अटके रेस्को मॉडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूरी दे दी। इसके तहत बिना किसी खर्च के लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाएंगे। इससे घर में रहने वाले उस बिजली को इस्तेमाल भी कर सकेंगे और उसे बेच कर कमाई भी कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है, जो सोलर प्रोजेक्ट तो लगवाना चाहते हैं लेकिन इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहते। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 5 केडब्ल्यूपी से 10 केडब्ल्यूपी की क्षमता वाली 2200 सोलर प्रोजेक्ट्स पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लगाई जाएंगी। इसके लिए शहरवासी सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन में जाकर आवेदन कर सकते हैं।