{"_id":"6a9c7a4fde959cdfbf095070","slug":"roller-skating-federation-holds-trials-in-chandigarh-opportunity-for-selection-to-the-indian-team-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1115634-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रोलर स्केटिंग फेडरेशन ने चंडीगढ़ में लिए ट्रायल, भारतीय टीम में चयन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रोलर स्केटिंग फेडरेशन ने चंडीगढ़ में लिए ट्रायल, भारतीय टीम में चयन का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने की दिशा में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ में चयन ट्रायल आयोजित किए। सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में हुए ट्रायल में रोलर हॉकी और स्केटबोर्ड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। फेडरेशन ने ट्रायल के लिए विशेष रूप से अधिकारियों को चंडीगढ़ भेजा था। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की, जिसे फेडरेशन को सौंप दिया गया है।
ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चयन का मौका मिलेगा। फेडरेशन की ओर से आगामी दिनों में अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्केटबोर्ड प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाना है। चंडीगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने की संभावना है। चयनित खिलाड़ियों को फेडरेशन की ओर से जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।