फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak sisters lawer says about molester truth

बहनों के वकील बोले, ऐसे सामने आएगी 'बहादुरी'

Sat, 06 Dec 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 06 Dec 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
rohtak sisters lawer says about molester truth

रोडवेज बस में लड़कियों के साथ हुई कथित छेड़खानी व मारपीट मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया है। छेड़खानी मामले में लगातार लड़कियों पर बनाए जा रहे दबाव को देखते हुए उनके वकील ने अब दोनों पक्षों के नार्को टेस्ट की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं शनिवार को तीनों आरोपी लड़के अदालत में पेश हुए। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख निर्धारित की है।  

रोडवेज बस में हुई कथित छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में शिकायतकर्ता आरती व पूजा के एडवोकेट अतर सिंह पंवार ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य मीडिया की ओर से उनके खिलाफ गलत भाषा व शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया जा रहा है। उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वकील ने कहा, दोनों बहनें हतोत्साहित और डिप्रेशन में हैं।
विज्ञापन


मामले की शिकायत राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग को भेजी गई है। उन्होंने मांग की है कि दोनों पीड़ित बहनों व आरोपी तीनों युवकों और शपथ पत्र देने वाले लोगों का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपी युवक अदालत में हुए पेश

rohtak sisters lawer says about molester truth

तीनों आरोपी कुलदीप, मोहित व दीपक निवासी आसन शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे अदालत पहुंचे। आरोपी युवकों ने हाजिरी लगाई। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 जनवरी, 2015 मुकर्रर की है। बचाव पक्ष के वकील संदीप राठी का कहना है कि मामले में चालान का इंतजार है।

पहले किए थे दावे, अब ढिलाई बरत रहा प्रशासन
बचाव पक्ष के अधिवक्ता संदीप राठी का कहना है कि मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि अगले दो-तीन दिन में चार्ज शीट दाखिल कराई जाएगी।

जब गवाह सामने आ रहे हैं तो अभी तक पुलिस ने उनके बयान तक रिकॉर्ड नहीं किए हैं। बस में मौजूद सवारियों ने भी अपने शपथ पत्र दे दिए हैं। जिन्हें पुलिस के हवाले किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में ढिलाई बरतती दिखाई दे रही है।

ये है मामला

rohtak sisters lawer says about molester truth

28 नवंबर को थाना खुर्द निवासी दो बहनों पूजा व आरती ने रोडवेज बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक युवक की बेल्ट से पिटाई की थी। युवकों की पिटाई का यह वीडियो वायरल हो गया था।

इसके दो दिन बाद एक और वीडियो आया था जिसमें दोनों बहन रोहतक के सिटी पार्क में एक युवक की पिटाई कर रही हैं। इसके बाद दोनों बहनों पर युवकों के परिजनों ने ड्रामा रचने का आरोप जड़ा। बस में सवार कई यात्री भी आरोपी युवकों के पक्ष में आए और उन्हें बाकायदा शपथ पत्र देकर छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया। इस घटना को सिर्फ सीट से जुड़ा हुआ विवाद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed