फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak gangrape victim family get financial assistance

रोहतक की 'निर्भया' के परिवार को सरकार का मरहम, मां का छलका दर्द

Tue, 16 May 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 16 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
rohtak gangrape victim family get financial assistance
रोहतक की 'निर्भया' के परिवार को मुआवजा
रोहतक की निर्भया ने सबको झकझोर दिया है। लोगों में गुस्सा है तो परिवार की आंखों में आंसू, सरकार ने मरहम लगाया तो मां वो बोल पड़ी, जिसे सुनकर सबकी आंख एक बार फिर भीग गई। आरोपियों की दरिंदगी का शिकार हुई युवती के परिजनों को प्रशासन ने आर्थिक मदद दी है। युवती की मां को प्रशासन से आर्थिक मदद के रूप में फिलहाल दो लाख रुपये का चेक दिया गया है। युवती के परिजनों ने बताया कि वह नौकरी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने व परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए करती थी।
विज्ञापन


युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या करने के मामले में प्रशासन ने परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद देने की बात कही थी। सोमवार को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। युवती के मामा ने बताया कि प्रशासन ने साढ़े दास लाख रुपये देने की बात कही थी, जिसमें पहली मदद के रूप में दो लाख रुपये का चेक उसकी बहन के नाम बनाकर दिया गया है। परिजनों ने साथ ही बताया कि उन्हें सुरक्षा के लिए भी पुलिस की तरफ से सभी कदम उठाए गए हैं। पुलिस के जवान उनकी सुरक्षा में लगातार तैनात हैं।
विज्ञापन

आगे पढ़ना चाहती थी बेटी- मां

rohtak gangrape victim family get financial assistance
बेटी को याद कर रो गई मां
युवती के मामा ने बताया कि उसकी भांजी अपनी आगे की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती थी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते ही उसने दसवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। अब वह कालूपुर चुंगी क्षेत्र की दवा कंपनी में पैकेजिंग का काम करती थी।

इसकी एवज में वह हर माह छह हजार तक कमा लेती थी। वह कहती थी कि पैसे जोड़कर वह अपनी आगे की पढ़ाई को फिर से शुरू करेगी, जिससे आगे चलकर वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। दवा कंपनी में वह पैकेजिंग का काम करती थी, जिसके चलते ही वह महीने भर में महज 15 दिन ही नौकरी पर जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed