फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak 12th class student suicide by gun

12वीं में 70 प्रतिशत नंबर आने पर भी छात्र ने जान दे दी, वजह काफी अजीब सी है

Wed, 31 May 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 31 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
rohtak 12th class student suicide by gun
गन शॉट
12वीं में 70 प्रतिशत नंबर आए थे, उसके बावजूद छात्र ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। इसके पीछे बड़ी अजीब सी वजह पता चली है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। महम के किशनगढ़ का एक छात्र बारहवीं में 70 प्रतिशत नंबर आने के बावजूद इस कदर निराश हुआ कि पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी कनपटी में गोली मार ली।
विज्ञापन


छात्र को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पढ़ाई में नंबर की दौड़ कितनी घातक होती है इसका अंदाजा छात्र के इस प्राणघातक कदम से लगाया जा सकता है। बताते हैं कि छात्र आईएएस बनना चाहता है, लेकिन 70 प्रतिशत अंक आने से उसे लगा कि उसका सपना टूट जाएगा। इस कारण वह तनाव में आ गया और आत्मघाती कदम उठा बैठा।
विज्ञापन

इससे अधिक अंक पाने की उम्मीद थी

rohtak 12th class student suicide by gun
Demo pic
किशनगढ़ निवासी बलजीत खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनके बेटे प्रशांत ने महम के एक स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी थी। प्रशांत पढ़ने में होशियार बताया गया है। बताते हैं कि प्रशांत ने 12वीं में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन उसे इससे अधिक अंक पाने की उम्मीद थी। अपेक्षा से कम नंबर आने के कारण वह तनाव में था।

देर शाम वह उस कमरे में गया जहां उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। उसने पिस्टल उठाई और अपनी कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। परिजन कमरे गए तो देखा प्रशांत लहूलुहान पड़ा है। उसे तुरंत कार से पीजीआई लेकर आए। देर रात तक प्रशांत का उपचार में चल रहा था।

महम थाने के एसएचओ राकेश मलिक का कहना है कि किशनगढ़ गांव में एक छात्र ने खुद को गोली मारी है। पुलिस को किसी ने अधिकृत सूचना नहीं दी है। युवक को महम के अस्पताल में भी लेकर नहीं आया गया। बताया जा रहा है कि कम नंबर आने के कारण छात्र ने खुद को गोली मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed