फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohit Manderwal of Panchkula Selected for Navy Fighter Pilot

मिलिए, नेवी में फाइटर पायलट चुने गए रोहित से

Sun, 01 Jun 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jun 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Rohit Manderwal of Panchkula Selected for Navy Fighter Pilot

पंचकूला सेक्टर नौ के रोहित मंदरवाल अब इंडियन नेवी में सपनों की उड़ान भरेंगे। उनका इंडियन नेवी की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में फाइटर पायलट के तौर पर सलेक्शन हो गया है। शनिवार को केरल के एजिमाला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में आयोजित पासिंग परेड में 298 कैडेटों के साथ देश की सुरक्षा के लिए शपथ ली।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके माता-पिता भी पहुंचे हुए थे। रोहित के पिता उमेश सिंह मंदरवाल भूषण स्टील में सीनियर जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उमेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार रहा है। दसवीं की परीक्षा में रोहित ने 83 प्रतिशत मार्क हासिल किए थे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कालेज की बीटेक परीक्षा में उन्होंने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। बीटेक कंप्लीट करने के बाद रोहित का सलेक्शन इंफोसिस, एलएंडटी, विप्रो, केप जीमेन, रेड हेड व टीसीएस जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में हो गया था। इसके अलावा रोहित का एमटेक के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी में सलेक्शन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद रोहित ने इंडियन नेवी का रास्ता चुना। रोहित शुरू से ही देश की सेवा के लिए कुछ करना चाहता था। आखिर उसकी चाह ही उसे इंडियन नेवी में खींच लाई।


सलेक्शन होने के बाद रोहित ने अपनी सफलता की कामयाबी बरकरार रखी। केरल में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें स्पिंग टीम 2014 के सिल्वर मेडलिस्ट कोर्स के लिए बेस्ट कैडेट चुना गया। क्रास कंट्री रेसिंग चैंपियन भी वे चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed