{"_id":"5fd7b2ee0a004006d211df26","slug":"rocky-mittal-removed-as-chairman-of-special-publicity-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी मित्तल को स्पेशल पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन पद से हटाया गया, पीएम मोदी पर गाना बना हुए थे फेमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी मित्तल को स्पेशल पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन पद से हटाया गया, पीएम मोदी पर गाना बना हुए थे फेमस
Tue, 15 Dec 2020 12:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
रॉकी मित्तल।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से स्पेशल पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन जय भगवान (रॉकी मित्तल) को सेवामुक्त कर दिया है। उन्हें अपरिहार्य कारणों से पद से हटाया गया है। हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि सरकार ने तुरंत प्रभाव से निर्णय लेते हुए रॉकी मित्तल की सेवाओं को आगे जारी न रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि रॉकी मित्तल पिछले करीब छह साल से सरकार के प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी कार्यकाल के दौरान उन्हें एक और सुधार कार्यक्रम का प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी बनाया गया था। मगर कुछ समय बाद उन्हें उस पद से हटा दिया गया था। उसके कुछ समय बाद रॉकी को पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मगर अब वहां से भी उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
रॉकी मित्तल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को फोकस करते हुए उनके प्रचार के लिए एल्बम बनाकर यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करते थे। इन एल्बम के गीत वे खुद गीत लिखते और गाते भी थे। पिछले दिनों हरियाणा सचिवालय में अपने सरकारी कार्यालय को भी आलीशान तरीके से तैयार करवाने के मामले में रॉकी चर्चा में थे। इन्हीं एलबम में रॉकी विपक्ष खासकर कांग्रेस के आला नेताओं को निशाने पर रखते हुए मोदी व मनोहर लाल की खूबियों का बखान करते थे। मगर अब फिलहाल रॉकी आगामी आदेश तक इस पद से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन